खबरेंदेवरिया

बच्चों के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं : अपर जिला और सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह

Deoria News : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन ने गुरुवार को राजकीय बाल गृह देवरिया में बच्चों के खान-पान, रहन-सहन तथा भण्डार गृह के साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया।

लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगा

निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह  ने निर्देशित किया कि बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उनके पौष्टिक भोजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं, जिसके लिये समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था किया जाये। इनके प्रति लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगा।

पौष्टिक आहार शामिल हो

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दुबे ने राजकीय बाल गृह देवरिया में बच्चों के लिए खेल को आवश्यक बताया तथा प्रत्येक दिन विभिन्न तरह के खेलों को कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भोजन के लिए खाद्य सूची का निरीक्षण करते हुये भोजन में पौष्टिक आहार रखने का निर्देश दिया।

मुहैया कराया जाए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी  ने बच्चों के रहने वाले कमरों का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि बच्चों को मौसम के अनुसार विस्तर मुहैया कराया जाए। बच्चों को उनके अध्ययन का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए

सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीकांत गौरव ने भण्डार गृह का निरीक्षण करते हुये कहा कि भण्डार गृह की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। तत्पश्चात बच्चों के भोजन का निरीक्षण किया गया। बच्चों के भोजन के लिए किचेन में साफ सफाई की गुणवत्ता की जांच की गयी तथा पौष्टिक भोजन बनाने का आवश्यक निर्देश दिया।

ये रहे मौजूद 

इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दुबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इशरत परवीन फारुकी, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीकांत गौरव, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : सहकारी समिति चुनाव में विजेता कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, पदाधिकारियों ने दी ये सीख

Satyendra Kr Vishwakarma

Uttar Pradesh : ‘लैंड रिकॉर्ड को रजिस्ट्री विभाग से जोड़ा जाना आवश्यक,’ जानें क्यों सीएम योगी ने दिया जोर

Harindra Kumar Rai

इतिहास में पहली बार प्रदेश में अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं हुई : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने किसान सम्मान निधि योजना का जाना हाल : देवरिया में इस वजह से फंसेगी हजारों कृषकों की किस्त

Sunil Kumar Rai

PM Fasal Bima Yojana : यूपी के 27 लाख किसानों को मिला लाभ, योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड इंस्पेक्शन कर सुलझाएंगे मामले : डीएम ने दिए आदेश, अभियोजन की बैठक में ये बोले एसपी संकल्प शर्मा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!