खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में दो बाइक की भिड़ंत में 1 की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Deoria News : देवरिया में एक दु:खद सड़क हादसे में बाइक चालक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

रामपुर के पास हुई घटना
घटना शनिवार की देर रात देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे के पास हुई। देर रात चौराहे के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिससे दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थोड़ी देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक घोषित कर दिया
लोगों ने इसकी सूचना गौरी बाजार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रितेश कुमार श्रीवास्तव ग्राम महाराजगंज कोतवाली रुद्रपुर देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

जिला अस्पताल भेज दिया
दूसरा जख्मी युवक गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बखरा का रहने वाला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देवरिया जिला अस्पताल भेज दिया है। वहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर दो बाइकों में इतनी जबरदस्त टक्कर कैसे हुई। मौके पर मौजूद लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई।

Related posts

पीएम कृषि सिंचाई योजना में चयनित कृषकों को मिलेगा लाभ : करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

Chess Olympiad Torch Relay 2022 : सीएम योगी ने मशाल का लखनऊ में किया स्वागत, यूपी के इन जनपदों से गुजरेगी

Harindra Kumar Rai

यूपी : सीएम ने माइन मित्रा पोर्टल और ऐप का किया शुभारंभ, जानें गांवों के लिए क्यों है खास

Harindra Kumar Rai

देवरिया के 256 गांवों में पाइप लाइन से घरों में पहुंचा पानी : डीएम ने मार्च तक की दी डेडलाइन, क्या हर घर को मिल पाएगा जल !

Rajeev Singh

देवरिया नरंसहार के पीड़ित बच्चे से मिले मुख्यमंत्री योगी : दिलाया ये भरोसा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Sunil Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने 6 डेयरी प्लांट को लीज पर देने का लिया फैसला : पीसीडीएफ को मिलेगी मजबूती, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!