खबरेंपूर्वांचल

बड़ी खबर : गोरखपुर के नायब तहसीलदार समेत 35 का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश सरकार (Yogi Adityanath Government) ने आज राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। 92 तहसीलदारों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। जबकि 35 नायब तहसीलदारों को भी उनके जिलों से हटा दिया गया है। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने सभी अफसरों की लिस्ट जारी की है।

इसके मुताबिक गोरखपुर में तैनात राधेश्याम गुप्ता को पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर में नई तैनाती दी गई है। जबकि बलिया में तैनात राम नारायण वर्मा को मिर्जापुर में भेजा गया है। उनके बदले मऊ में तैनात संत विजय सिंह को बलिया में नई नियुक्ति दी गई है। बलिया में ही तैनात जाया सिंह को गाजीपुर में नई जिम्मेदारी मिली है।

सचिव ने अफसरों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी अपने नए स्थान पर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभाले और इस संबंध में शासन को अवगत कराएं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में 92 तहसीलदारों का भी तबादला किया है।

शासन से जारी सूची के मुताबिक देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के भी तहसीलदार बदल दिए गए हैं। देवरिया में तैनात रामाश्रय को बलरामपुर और सतीश कुमार को चंदौली में नई पोस्टिंग दी गई है। गोरखपुर में रहे लालजी विश्वकर्मा को गाजीपुर और संजय कुमार सिंह को बलिया में नई तैनाती मिली है। जबकि कुशीनगर में तैनात सत्य प्रकाश सिंह को कानपुर नगर और अहमद फरीद खान को श्रावस्ती में तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है।

Related posts

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

स्कूलों में बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त : जारी की गाइडलाइंस, कड़ाई से करना होगा पालन

Sunil Kumar Rai

दु:खद खबर : देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

Satyendra Kr Vishwakarma

अवसर : योगी सरकार हर साल 12 हजार होमगार्ड्स की करेगी भर्ती, पुलिस जैसी मिलेंगी सुविधाएं, जानें विभाग की पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के लाखों किसानों को मुआवजा देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम बनाएंगे लिस्ट, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!