खबरेंदेवरिया

देवरिया : केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का हुआ जोरदार स्वागत, बोले – इस साल के आखिर तक सब को आवास देने का लक्ष्य

Deoria News : मोहनलाल गंज से सांसद और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर के देवरिया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का एक-एक कर परिचय कराया। डाक बंगले पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुये कहा, केंद्र सरकार की कोशिश है कि 2022 तक  सब के पास अपना खुद का घर हो।

उत्तर प्रदेश में 17 लाख 30 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इस कोशिश को पूरा करने के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। यह लक्ष्य सरकार जल्दी से पा ले, इसके लिये कार्यकर्ता भी प्रयास करें। जिन लोगों के पास आवास नहीं है, उनसे सम्पर्क कर उनको आवास दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में शहरी विकास मंत्रालय ने एक करोड़ आवास निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं, जिसमें से उत्तर प्रदेश में 17 लाख 30 हजार स्वीकृत किए गए हैं।

जिला मुख्यालय और नगर पंचायतों के विकास पर चर्चा

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने राज्य मंत्री से कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत बहुत काम हो रहे हैं, लेकिन देवरिया जिला मुख्यालय तथा नगर पंचायतों का और विकास हो, कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जाए। खासकर देवरिया नगर में सीवर सिस्टम की व्यवस्था हो जाये। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इन सभी कामों की सूची बनाकर दिल्ली स्वयं आ जाइये अथवा किसी के माध्यम से भेज दीजिये। उन सभी कामों पर विशेष पहल कर काम कराने का जल्द प्रयास होगा।

ये रहे मौजूद

जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, अमित मोदनवाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राजन मल्ल, यशवंत शाही, अरुण मिश्र, प्रवीण तिवारी, संतोष चौरसिया आदि रहे।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से सिखाएगा देशभक्ति, हर विधानसभा के लिए तय हुआ स्थान, देखें

Abhishek Kumar Rai

UP Board Result 2022 : देवरिया की अंशु ने गोरखपुर मंडल टॉप किया, प्रदेश में टॉप टेन में मिली जगह

Harindra Kumar Rai

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Hanuman Jayanti 2022 : विहिप और बजरंग दल की शोभा यात्रा में झूमें हजारों लोग, महिला शक्ति ने दिखाया दम

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!