खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की पात्रता की होगी जांच, अपात्र मिलने पर वसूली करेगा जिला प्रशासन

ई-केवाईसी

-सभी कृषक जनसेवा केन्द्र के माध्यम से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें अपनी ई-केवाईसी
-जनसुविधा केन्द्र (सीएससी) प्रभारी डोर-टू-डोर वंचित कृषकों का ई-केवाईसी कराने के लिए चला रहे विशेष अभियान
-ई-केवाईसी तथा योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए तहसीलवार नामित किए गए हैं नोडल अधिकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के अन्तर्गत जनपद देवरिया के लाभ प्राप्त कर रहे समस्त पात्र कृषक 25 अगस्त तक ई-केवाईसी करा लें।

अभियान चला रहे हैं
जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक ग्रुप “सी” बीटीएम एवं एटीएम, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, समस्त ग्राम विकास अधिकारी, जिला प्रबन्धक कॉमन सर्विस सेन्टर देवरिया के समस्त जनसुविधा केन्द्र (सीएससी) प्रभारी वंचित कृषकों का ई-केवाईसी कराने के लिए डोर-टू-डोर विशेष अभियान चला रहे हैं।

जरूर कराएं केवाईसी
सभी कृषक अपनी ई-केवाईसी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें। यदि पात्र कृषक इस तिथि तक अपना ई-केवाईसी तथा अपने बैंक खाते को एनपीसीआई (NPCI) से लिंक नहीं करा पाते हैं, तो उनको बारहवीं एवं आगामी किस्तों का लाभ मिलना बन्द हो जायेगा।

वसूली की जाएगी
जो कृषक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उनका पात्र / अपात्रता का परीक्षण करवाते हुए अपात्र पाये जाने पर प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पहले से आई समस्त किस्तों की नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जायेगी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ई-केवाईसी तथा योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए तहसीलवार नोडल अधिकारी और कर्मचारी नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि –
-सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धीरेन्द्र प्रताप सिंह को तहसील सदर
-धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को रुद्रपुर
-राजीव कुमार को बरहज
-सत्य नरायन को सलेमपुर तथा
-सहायक विकास अधिकारी (कृषि) राम दुलारे को तहसील भाटपाररानी का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Related posts

सीएम योगी ने लिया संकल्प, यूपी में कोई नहीं होगा बेघर, जानें कैसे मिलेगा सबको आवास

Abhishek Kumar Rai

तरकुलवा हत्याकांड : पुलिस ने दूसरी बच्ची का शव गंडक नदी से बरामद किया, परिवारवालों को फंसाने के लिए मां ने ली बेटियों की जान

Sunil Kumar Rai

नोएडा के लाखों लोगों को तोहफा : सीएम योगी ने 1719 करोड के प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें क्या कहा

Rajeev Singh

युवा उद्यमियों को इनवेस्टर्स भी उपलब्ध करा रहा यूपी आईटी विभाग : जिला स्तर पर मिल रहा बड़ा लाभ

Swapnil Yadav

भाटपाररानी सीट : आजादी से अब तक नहीं खिल सका है कमल, दो दशक से उपाध्याय परिवार का कब्जा

Abhishek Kumar Rai

Lata Mangeshkar Nidhan: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!