खबरेंदेवरिया

बीजेपी 26 सितंबर से चलाएगी बूथ सशक्तिकरण अभियान : एमएलसी अनूप गुप्ता ने 2503 बूथों पर फुलप्रूफ प्लानिंग के दिए टिप्स

Deoria News : साल 2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है। शनिवार को पार्टी के औरा चौरी स्थित कार्यालय पर एक दिवसीय बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथों को सत्यापित कर सक्रिय करने का मंत्र दिया गया।

बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी,एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से 2503 बूथों को सत्यापित कर फुलप्रूफ व्यूह रचना का निर्माण करना है। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर 51फीसदी वोट हासिल करने पर फोकस करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इसीलिए सभी मंडल प्रवासी अपने मंडल में प्रवास करके बूथों का वेरिफिकेशन कर बूथों को मजबूती प्रदान करेंगे।

भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 14 वरिष्ठ नेताओं को मण्डल प्रवासी के रूप में मण्डल की जिम्मेदारी सौपी गई है। मण्डल प्रवासी प्रत्येक मण्डल में दो दिन का प्रवास कर बूथ अध्यक्ष व समिति को सत्यापित करेंगे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ने 24 सितम्बर को सभी बूथों पर मन की बात सुनने तथा 25 सितम्बर को दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाने का भी आग्रह किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने तथा संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया।

कार्यशाला में छठठेलाल निगम, हरिचरन कुशवाहा, मारकंडेय शाही, सिद्धार्थ पाण्डेय, विन्दा कुशवाहा, राजेश कुमार मिश्रा, गंगा कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, संजय सिंह एडवोकेट, उषा पासवान, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, शिवकुमार राजभर, हेमन्त मिश्रा, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, अरविन्द पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, रमेश सिंह, राजकुमार शाही, अजय उपाध्याय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, मारकंडेय गिरी, शिवेश पाण्डेय, राहुल कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, पवन कुमार मिश्रा, धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, अर्चना पाण्डेय आदि रहे।

Related posts

एसपी संकल्प शर्मा ने दिए सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के टिप्स : डीएम बोले-बेटियों के लिए कुछ असंभव नहीं

Shweta Sharma

पूर्वांचल को सीएम योगी ने दिया ये खास तोहफा : अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मॉडर्न पुलिसिंग के लिए होगा गेम चेंजर

Sunil Kumar Rai

सभी पात्र लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Sunil Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो से योगी सरकार दिखाएगी बदलते यूपी का सामर्थ्य : इन 40 सेक्टर पर रहेगा फोकस, 5 दिन चलेगा आयोजन

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने वाले 9 किसानों की बंद होगी सम्मान निधि : योजनाओं का लाभ लेने पर आजीवन प्रतिबंध, 8 कर्मियों पर भी गिरी गाज

Harindra Kumar Rai

Deoria news : सनातन सेना ने अब तक मंदिरों में लगाए 400 से अधिक पौधे, 11 सितंबर को देवरहा बाबा तपो आश्रम में करेंगे पौधा रोपण

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!