खबरेंदेवरिया

DEORIA : विकास विभाग से जुड़ी शिकायतों का 12 बजे तक दें आवेदन, अधिकारी करेंगे निस्तारण

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि विकास विभाग से संबंधित जो भी शिकायतें या समस्याएं है, उन्हें आवेदक कार्यालय दिवस में सुबह 10:00 बजे से 12.00 बजे के बीच उपस्थित होकर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया के कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई एकीकृत प्रणाली का शुभारम्भ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में विकास भवन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहकर जन समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाता है।

उसी दिन शाम को प्राप्त शिकायतों के संबंध में की गयी कार्रवाई का विवरण तैयार किया जाता है। इसमें कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुए, कितने का निस्तारण किया गया, कितने प्रकरण किन-किन अधिकारियों के पास अवशेष हैं, अवशेष होने का कारण आदि पूरा विवरण अंकित किया जाता है।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने 525 किसानों को पौधा देकर सम्मानित किया, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Rojgar Mela : 22 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां देंगी नौकरी, जानें योग्यता की शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

एक साल बेमिसाल उत्सव का समापन : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा किसान मोर्चा की सराहना की, आखिरी दिन कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

Sunil Kumar Rai

अचानक विशुनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे सीडीओ : बच्चों को बांटी सामग्री, सेंटर पर मिलीं ये कमियां

Sunil Kumar Rai

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!