उत्तर प्रदेशखबरें

नागिन की धुन पर नाची खाकी : एसआई बजाने लगे बीन और जम कर नाचे कॉन्स्टेबल, एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर किया, देखें VIDEO

Uttar Pradesh : आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस वर्ष पूरे देश ने उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो पुलिसकर्मियों का नागिन की धुन पर डांस तेजी से वायरल हुआ। इस पर एक्शन लेते हुए पीलीभीत के एसपी ने दोनों कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था
दरअसल 15 अगस्त के दिन पूरे देश में सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भवनों की साफ सफाई और सजावट की गई थी। इसी मौके पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की कोतवाली पूरनपुर में ढोल नगाड़े की धुन पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था।

धुन पर नाचने लगे
इसी दौरान एसआई सौरभ कुमार नागिन की धुन बजाने लगे। उनकी धुन पर कॉन्स्टेबल अनुज लोट -लोट कर नागिन डांस करने लगे। पुलिस कर्मियों का यह डांस तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लाइन हाजिर किया
इस पर एक्शन लेते हुए पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने दोनों पुलिसकर्मियों एसआई सौरभ कुमार और कॉन्स्टेबल अनुज को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि दोनों कर्मियों का नागिन डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैला।

Related posts

Holi 2022 : ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : जान देने के इरादे से देवरिया में व्यक्ति ने छोटी गंडक नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के 256 गांवों में पाइप लाइन से घरों में पहुंचा पानी : डीएम ने मार्च तक की दी डेडलाइन, क्या हर घर को मिल पाएगा जल !

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया में यूपीपीसीएल और विद्युत निगम जानबूझ कर प्रोजेक्ट पूरा करने में कर रहे देरी, पढ़ें लापरवाही के कुछ मामले

Rajeev Singh

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी : पुलिस ने किया 37 हजार का चालान

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : 1 सितंबर को देवरिया में होगी पेड़ों की नीलामी, फर्म और ठेकेदार ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!