खबरेंदेवरिया

मछली पालन से सालाना 25 लाख कमा रहा देवरिया का यह किसान : डीएम ने केंद्र का किया दौरा, युवाओं से की ये अपील

Deoria News : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रगतिशील किसानों के हौंसलों को नई उड़ान दे रहा है। प्रगतिशील किसान मछली पालन के जरिये अपनी आय में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बीते दिनों तरकुलवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरैया में स्थित प्रगतिशील किसान गंगाशरण श्रीवास्तव के मत्स्य पालन केंद्र का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन केंद्र के विषय में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। केंद्र के संचालक गंगाशरण श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मछली पालन के लिए तालाब बनाये हैं। इसमें रोहू, नैन, कतला, पेंगीशियस, ग्रास कॉर्प, सिल्वर कॉर्प एवं कॉमन कॉर्प सहित विभिन्न प्रजाति की मछलियों का उत्पादन परंपरागत विधि से करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि जनपद में मछली की अच्छी खासी डिमांड है। आसपास के जनपदों से भी मछली के खरीददार आते हैं। वे प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख रुपये की मछली का कारोबार करते हैं। उन्होंने 10 श्रमिकों को मत्स्य पालन केंद्र पर रोजगार भी दिया है। मत्स्य विकास अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि जनपद में मत्स्यपालन को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा मत्स्यपालन की ओर आकृष्ट हुए हैं। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा की कृषि एवं उसके सहायक गतिविधियों में आय बढ़ाने की भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने जनपद के अन्य हिस्सों के प्रगतिशील किसानों के लिए हरैया में लर्निंग टूर आयोजित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनपद के किसानों को मत्स्य पालन के सफल मॉडल से परिचय कराना आवश्यक है। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी तथा जनपद के पोषण स्तर में भी सुधार होगा। जिलाधिकारी ने गंगाशरण श्रीवास्तव को आरएएस विधि से मत्स्यपालन करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सरकार दलित समाज को बना रही सशक्त

Sunil Kumar Rai

Deoria Election 2022 : इस वर्ग के मतदाताओं पर भाजपा का रहेगा पूरा फोकस, साधने के लिए बनी ये योजना

Rajeev Singh

G-20 के मेहमान देखेंगे काशी के प्रसिद्ध घाटों की अद्भुत छटा : योगी सरकार ने की खास तैयारी, जानें

Shweta Sharma

सीएम योगी का आदेश : तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा हो सभी एक्सप्रेसवे का काम

Pushpanjali Srivastava

देवरिया रोजगार मेला में 341 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन : इन कंपनियों में काम करने का मिलेगा मौका

Kajal Singh

गरीबी हटाने में यूपी सबसे आगे : सीएम योगी के प्रयासों से हुआ संभव, पढ़ें नीति आयोग की पूरी रिपोर्ट

Shweta Sharma
error: Content is protected !!