खबरेंदेवरिया

Deoria News : डूडा देवरिया ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया प्रेरित

Deoria News : परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण देवरिया के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बाइक तिरंगा रैली निकाली गई।

आजादी का अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परियोजना अधिकारी की अगुवाई में सभी ने बाइक पर तिरंगा हाथ में लेकर फहराते हुए डूडा कार्यालय से निकले।

यात्रा गोरखपुर रोड, सिविल लाइन से सीसी रोड होते हुए रामनाथ देवरिया और पुलिस लाइन, स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज से होते हुए फिर डूडा कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई।

इस रैली में शहर मिशन प्रबंधक अनूप शुक्ला, सिविल इंजीनियर प्रभात कुमार, सामुदायिक आयोजक आदित्य सिंह एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में कार्यरत जिला समन्वयक धनंजय कुमार मल्ल तथा समस्त जेई एवं सर्वेयर ने प्रतिभाग किया।

Related posts

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Weather Update : देवरिया, कुशीनगर समेत इन 29 जिलों में होगी भारी बारिश, एलर्ट जारी

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : देवरिया के इस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा निर्माण

Abhishek Kumar Rai

सहजानन्द राय बने बीजेपी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष : देवरिया में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई

Sunil Kumar Rai

मनरेगा मजदूरों के लिए ब्लॉकवार लगेगा कैंप : सीडीओ ने सभी बीडीओ को दी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!