खबरेंनोएडा-एनसीआर

एक्शन : खाद्य विभाग की छापेमारी में खराब मिला सैकड़ों किलो रसगुल्ला, इस फेमस ब्रांड की मिठाई पर उठे सवाल

Gautam Buddh Nagar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद वासियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ जैसे मिठाई, दूध व दूध से बने पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं।

150 किलो छेना खराब मिला

इसी क्रम में बीते दिन सहायक आयुक्त खाद्य, अभिहित अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अर्चना धीरान के आदेश पर अक्षय कुमार गोयल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने श्री बीकानेर स्वीट्स मेन रोड, कासना ग्रेटर नोएडा से खोया का एक नमूना तथा छेना रसगुल्ला का एक नमूना लिया। साथ ही गंदी हालत में होने के कारण 150 किलोग्राम छेना रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। इसका मूल्य 39000 रुपये था।

इसी प्रकार पारसनाथ इंटरप्राइज साइट 4, यूपीएसआईडीसी, ग्रेटर नोएडा से रोस्टेड वर्मीसैली का एक नमूना

बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर्स, अंसल प्लाजा, तुगलपुर से घेवर मिठाई का एक नमूना

अग्रवाल स्वीट्स एंड बेकरी, नया बास से छेना रसगुल्ला का एक नमूना तथा हरि ओम स्वीट्स नया बास, नोएडा से एक बर्फी का नमूना संग्रह किया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 7 नमूने संग्रहित किए।

उन्होंने बताया कि खाद्य तेलों के विशेष निगरानी अभियान के अंतर्गत अपना बाजार, इंद्र बाजार सेक्टर 27 नोएडा से 1 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, राम नरेश, सैनिक सिंह, आशुतोष कुमार कुमार, विशाल गुप्ता तथा राकेश सरकारिया सम्मिलित रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि आगे भी जनपद में जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जा सके। जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : देवरिया के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बन कर हुआ तैयार

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : आजमगढ़ जिला प्रशासन ने आप सांसद संजय सिंह को जनसभा करने से रोका, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

बाजरे की खेती से किसानों की बल्ले-बल्ले : 800 करोड़ खर्च करेगा केंद्र, योगी सरकार ने भी बनाई कार्ययोजना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सिर्फ 139 क्लिनिक रजिस्टर्ड : बाकी अवैध रूप से कर रहे झोलाछाप इलाज, डीएम ने की बचने की अपील, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया की बैठक में बनी रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!