खबरेंदेवरिया

BREAKING: 19 करोड़ का बिजली बिल भेजने वाले मीटर रीडर की सेवा समाप्त, डीएम आशुतोष निरंजन ने एक्सईएन से मांगा जवाब

Deoria News : मजदूर को 19 करोड़ का बिजली बिल भेजने के मामले में देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीटर रीडर की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं। साथ ही डीएम ने एक्सईएन बिजली को नोटिस जारी किया है। उनसे इस मामले में जवाब मांगा गया है। मामला सदर तहसील के मल्कौली गांव का है।

इतने भारी भरकम बिल को देख कर उपभोक्ता हैरान रह गया। वह बकाए बिल का नोटिस लेकर विभाग के चक्कर लगा रहा था। मगर विभाग के अधिकारी उनकी एक नहीं सुन रहे हैं। बाद में मामला खबरों में आया। उसके बाद संज्ञान लेते हुए डीएम ने ये कार्रवाई की।

5 साल पहले लिया था कनेक्शन

देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के मल्कौली गांव के निवासी रामनगीना ने 5 साल पहले बिजली विभाग से ग्रामीण कनेक्शन लिया था। विभाग ने उन्हें कनेक्शन नम्बर 404809290 जारी किया। वह बिजली नियमित उपभोग करते। अचानक पिछले दिनों विभाग ने उन्हें ग्रामीण विद्युत का 19 करोड़ का बिल भेजा।

19 करोड़ के बिल का नोटिस भेजा

पीड़ित रामनगीना ने नोटिस और बिल उपकेन्द्र के अधिकारी और कर्मचारियों को दिखाया। उन्होंने बिल जमा करने की सलाह दी। जबकि पीड़ित की पूरी संपत्ति भी बेच दी जाए, तो 19 करोड़ रुपये का बिल जमा नहीं हो सकेगा। उपभोक्ता अपने बिल को सही कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा था। बिल अगस्त 2021 तक का है।

जांच की जाएगी

विभाग ने नोटिस भेजकर बिल नहीं जमा करने पर भूराजस्व के रुप में वसूली की धमकी दी। इससे पूरा परिवार परेशान था। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रामसेवक राम ने बताया, 19 करोड़ रुपये का बिजली का बिल नहीं जा सकता। जो नोटिस गया है, उसकी जांच की जाएंगी।

डीएम ने लिया एक्शन

इसी मामले में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने पीड़ित की परेशानी का संज्ञान लेते हुए मीटर रीडर की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं। साथ ही एक्सईएन बिजली को नोटिस जारी किया है। अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके खिलाफ भी एक्शन की तलवार लटकी है।

Related posts

अफवाह ने पहुंचाया अस्पताल : देवरिया के महुआडीह में बेटे को लेकर जा रहे पिता को भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर पीटा, हालत गंभीर

Abhishek Kumar Rai

डीएम हो तो ऐसा : देवरिया में 14 दिन में बनी सड़क, एक दिन में सुलझा 8 साल से लंबित विवाद, पढ़ें दिलचस्प खबर

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : अमृत सरोवर के निर्माण में मटेरियल की क्वालिटी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नाराज, दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा : भारी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Abhishek Kumar Rai

दिव्या मित्तल ने देवरिया के 68वें डीएम का पदभार संभाला : जानें नई जिलाधिकारी से जुड़ी हर जानकारी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने देवरिया में विकास कार्यों का जाना हाल : प्रोजेक्ट में देरी पर गहरी नाराजगी जताई, जनप्रतिनिधियों ने उठाए यह मुद्दे

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!