खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में 850 किमी से ज्यादा में बिछी पाइप लाइन, जानें जल जीवन मिशन में कितना हुआ काम

-सीडीओ ने की जल जीवन मिशन के योजनाओं की समीक्षा

-धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जल जीवन मिशन के योजनाओं की गुगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि एलसी इन्फ्रा प्रा लि ने 217 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है। इसमें शिरोपरि जलाशय 87 नग का कार्य प्रगति पर है। 553 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 11001 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं।

301 किमी पाइप लाइन डाल दी

इसी तरह गायत्री प्रोजेक्ट लि ने 155 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया है। जिसमें शिरोपरि जलाशय 16 नग का कार्य प्रगति पर है। 301 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 6663 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं।

डीपीआरओ के कार्यालय में जमा करायेंगे

मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों फर्मों के धीमी प्रगति होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिये कि 40 ट्यूबवेल का कार्य व एलसी इन्फ्रा प्रा लि को FHTC 3000 नग, गायत्री प्रोजेक्ट लि FHTC 2000 नग कनेक्शन की प्रगति को 10 दिवस के अन्दर बढाएं। प्रोजेक्ट मैनजर अनिल कुमार यादव व रामानुज तिवारी को निर्देश दिये गये हैं कि जितनी योजनाओं का SLSSC Approved हो गया है, उसको तत्काल ट्राई पार्टी एग्रीमेन्ट डीपीआरओ के कार्यालय में जमा करायें।

नोटिस भेजने का दिया आदेश

जनपद देवरिया में कार्यरत 7 आईएसए (इम्प्लीमेन्ट सपोर्ट एजेन्सी) जिसमें कुमुद फाउण्डेशन के आवंटित ग्राम पंचायतों की संख्या 114 है। 80 ग्रामों में व मानव उत्थान के आंवटित ग्राम पंचायतों की संख्या 117 है। कुल 130 ग्रामों में खाते खुलवाये गये हैं, जो कम है। ग्रामवासियों से केपेक्स एकाउण्ट कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाने के निर्देश सीडीओ ने दिये। धीमी प्रगति होने के कारण दोनो फर्मों को अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को नोटिस देने का निर्देश दिया।

Related posts

प्रगति और समृद्धि के नए मानक पेश कर रहा नया भारत : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

जनता दर्शन लाया बीटेक छात्रा के लिए खुशियों की सौगात : डीएम की पहल पर जमा हुई फीस

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का सख्त आदेश : 48 घंटे में जांच करें पूरी, जिम्मेदारी तय कर होगी कड़ी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के सभी मंदिरों में मनाया गया रामोत्सव : डीएम ने राम जानकी मंदिर में सुना भजन, जनपदवासियों को दिया ये संदेश

Sunil Kumar Rai

लार युवा मोर्चा ने लोकनाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि : वंचित वर्ग के नेता को किया याद

Abhishek Kumar Rai

राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में शामिल होंगी 2000 महिलाएं, बुलेट और घोड़े पर दिखाएंगी दम, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!