खबरेंदेवरिया

देवरिया में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Deoria News : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने विकास खंड लार में 100 दिव्यांगजनों को सामान्य ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर उपस्थित सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने बताया कि वर्तमान सरकार दिव्यांगजनों के हितों के लिए सचेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं चल रहीं हैं।

सांसद ने कहा कि प्रदेश भर में दिव्यांगजनों को योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार दिव्यांगों के हित में तमाम कार्य कर रही हैं। दिव्यांगों की पेंशन में वृद्धि की गई है। सरकार दिव्यांगजनों को आम जन जीवन जीने के लिए सारी सुविधाएं दे रही है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने व स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार ने दिव्यांगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि ट्राईसाइकिल की सहायता से दिव्यांगजनों को आने जाने में सुविधा होगी। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए इस तरह के विशेष कार्यक्रम नियमित आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को ट्राईसाइकिल मिल सके।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि इन दिव्यांगजनों का चिन्हांकन 30 दिन पूर्व इसी विकासखंड में कैंप लगाकर किया गया था, जिसमें चिन्हित दिव्यांगजनों को आज सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में साइकिल उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, खंड विकास अधिकारी सीबी यादव, एनडी देहाती, अजय दूबे वत्स, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, संजय कुशवाहा, ओमप्रकाश मोदनवाल, राजेश शाह, आसनारायन सिंह, अशोक कुशवाहा, सत्यप्रकाश सिंह, आनंद कुशवाहा, राकेश दूबे व अन्य सम्मानित प्रधान गण उपस्थित रहे।

Related posts

सहूलियत : अब तहसील दिवस में भी बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में लगी चौपाल : ग्रामीणों ने खोली विभागों की पोल, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर किया नमन : जानें कैसे बने वह देश की एकात्मता और अखंडता की पहचान

Rajeev Singh

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दो सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी : सीडीओ ने 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

ज्यादा चार्ज लेने वाले सुविधा केंद्रों पर होगी कार्रवाई : डीएम ने मांगी लिस्ट, जानें तय शुल्क दरें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!