खबरेंदेवरिया

हर घर तिरंगा : अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की बैठक, बनी यह योजना

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) को सफल बनाने के लिये भाजपा कार्यालय औरा चौरी पर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग योगदान दें। इसमें ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी हो, यह जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ सुनिश्चित करें। 15 अगस्त को देश अपने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होने हैं। ये सफल हों, इसके लिये सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी लेनी होगी।

जिम्मेदारी सब की होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पर यह आयोजित यह कार्यक्रम सफल हो, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति का आयोजन नहीं बल्कि हर व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा विषय सब के समक्ष रखा है और इस उत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी सब की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन आ रहा है, जिसके हम साक्षी बने हैं।

बैठक 5 अगस्त तक हो जायेगी

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराये, इसके लिये सभी जनप्रतिनिधि अपने – अपने स्तर पर लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से जागरूक करें। पार्टी ने जिला, मण्डल पर तीन और शक्ति केन्द्र स्तर पर एक संयोजक बना दिया है। शक्ति केंद्रों की बैठक 5 अगस्त तक हो जायेगी, जिसमें सभी बूथ पर एक-एक संयोजक बना दिये जायेंगे। उन सभी से समन्वय बना हर घर तिरंगा अभियान से पूरी ईमानदारी से जुड़ कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

इन्होंने लिया हिस्सा

बैठक में पूर्व मंत्री, विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक दीपक मिश्र शाका, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, ब्लॉक प्रमुख विन्दा कुशवाहा, प्रमुख पवन गुप्ता, अमित सिंह बबलू, विश्वविजय निषाद, अमरेश सिंह बबलू, टिंकू सिंह, जगदीश यादव, संजय पासवान, रामाज्ञा चौहान, राजेश मिश्र, अम्बिकेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, त्रिगुणायक विश्वकर्मा रहे।

Related posts

अपराध नियंत्रण को योगी सरकार ने शुरू किया 15 दिन का विशेष अभियान : इन क्राइम्स पर रहेगा फोकस, अधिकारी रोजाना…

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल को बीमारू से बेहतर बनाया, 5 दशक से फैली बीमारियों से मिली मुक्ति

Abhishek Kumar Rai

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े : सपा और कांग्रेस ने ली सरकार की चुटकी, जानें नई कीमतें

Swapnil Yadav

BIG NEWS : यूपी के करोड़ों छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में मिलेगी रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें सरकार का प्लान

Abhishek Kumar Rai

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Swapnil Yadav

देवरिया में झूले से गिर कर सातवीं के छात्र की मौत : डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Rajeev Singh
error: Content is protected !!