खबरेंदेवरिया

सम्पूर्ण समाधान दिवस : कैंप में मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड, डीएम का आदेश- तय समय पर पहुंचे जिम्मेदार

सम्पूर्ण समाधान दिवस

-डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में मेडिकल टीम कैम्प लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड करेगी जारी
-डीएम ने कैंप के आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश
-दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड सहज तरीके हो प्राप्त – डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजनों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए यह आवश्यक है कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड सहज तरीके प्राप्त हो सकें।

इसके लिए 16 जुलाई, शनिवार को देवरिया सदर तहसील के सम्पूर्ण सामाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम से कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी कराया गया।

स्थल पर उपस्थित होंगे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में इसी प्रकार की व्यवस्था करायी जाएगी। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मेडिकल बोर्ड के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से 09:30 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के निर्धारित स्थल पर उपस्थित होंगे।

आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे
सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी, मेडिकल टीम व दिव्यांगजनों को बैठने, यूडीआई कार्ड निर्गत किये जाने के लिए कम्प्यूटर प्रिंटर व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायेगें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रातः: 10:00 बजे तक उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में पहला यूडीआईडी कार्ड जारी हो जाए।

सुबह 9:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे
पिछले तहसील दिवस में ईएनटी के चिकित्सक के समय से उपस्थित न होने के कारण दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र निर्गत करने में असुविधा हुई, जिससे स्वास्थ्य विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। इसके दृष्टिगत प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज / मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया यह सुनिश्चित करायें कि ईएनटी के चिकित्सक मय पोर्टेबल आडियोमेट्रिक मशीन के साथ सुबह 9:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

अपने स्तर से जागरुक करेंगे
सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी सम्बन्धित तहसील के खण्ड विकास अधिकारी, MOYC इस कैम्प के बारे में अपने स्तर से जागरुक करेंगे।

Related posts

नियमों को ताक पर रखने वाले अस्पताल होंगे सील : डीएम ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने लहूलुहान किया, थाने से एक किलोमीटर दूर हुआ वाकया

Abhishek Kumar Rai

कृषि कुंभ 2.0 में हिस्सा लेंगे 2 लाख से अधिक किसान : आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

DEORIA : जिलाधिकारी और एसपी ने राप्ती नदी पर बने बांध का लिया जायजा, ग्रामीणों से ली प्रतिक्रिया

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ‘स्कूल चलो अभियान’ का करेंगे शुभारंभ, पूर्वांचल के इस जिले से होगा आगाज

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : केंद्र सरकार के इस नए कानून से अपराध पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताई खासियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!