खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : डीएम ने रुद्रपुर के एसडीएम, तहसीलदार और कानूनगो को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया, इस वजह से हुआ एक्शन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

-सेवानिवृत्त लेखपाल के पेंशन देयकों के प्रकरण में उच्च न्यायालय के आदेश अनुपालन में 7 माह का विलंब होने पर डीएम ने जारी किया नोटिस
-सभी अधिकारी न्यायालय के आदेश का ससमय अनुपालन करें सुनिश्चित

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विलंब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है और एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अभयराज व रजिस्ट्रार/कानूनगो संतोष वर्मा को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।

7 महीने बाद भी लंबित है प्रकरण
उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने योजित रिट याचिका संख्या 5908/2021 भूलन कुशवाहा बनाम उत्तर प्रदेश व दो अन्य में दिनांक 02/07/2021 के आदेश में सेवानिवृत्त लेखपाल भूलन कुशवाहा के पेंशन देयकों के संबन्ध में आदेश पारित किया था। मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया ने उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए एसडीएम रुद्रपुर को निर्देशित भी किया था। इसके बावजूद 7 माह बाद भी एसडीएम रुद्रपुर ने प्रकरण को लंबित रखा।

कंटेम्प्ट वाद दाखिल किया
जिलाधिकारी ने बताया कि पेंशन देयकों पर निर्णय एसडीएम स्तर से लिया जाना था, परंतु एसडीएम के निर्णय न लिए जाने पर याची भूलन कुशवाहा ने माननीय उच्च न्यायालय में कंटेम्प्ट वाद दाखिल किया है।

एक हफ्ते में देना होगा जवाब
उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद 7 माह तक प्रकरण को लंबित रखने में लापरवाही परिलक्षित होती है। इस संबंध में एसडीएम, तहसीलदार व रजिस्ट्रार/कानूनगो को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उच्च न्यायालय के पारित आदेशों का ससमय अनुपालन किया जाए। उसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाये।

Related posts

खास खबर : 63 पाकिस्तानी परिवारों के मसीहा बने मुख्यमंत्री योगी, 38 साल का इंतजार किया खत्म, जानें सीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : सज कर तैयार हुई राजधानी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की फिजाओं में बही देशभक्ति की हवा : डीएम ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के 10 बड़े बकाएदारों पर करोड़ों बकाया : पढ़ें सभी नाम, डीएम ने तहसीलदारों पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

इतिहास में पहली बार प्रदेश में अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं हुई : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

पहल : स्वचालित वैन रोजाना 1000 लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगी, सीएम योगी ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!