खबरेंदेवरिया

Deoria News : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली 4 अगस्त की डेडलाइन, काम पूरा नहीं हुआ तो…

मुख्यमंत्री आवास योजना

-सीडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा
-4 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित करने का दिया निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि 4 अगस्त तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2021-22 में जनपद में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 17 आवास अवशेष हैं। इसमें बनकटा में 01, बरहज में 03, भागलपुर में 02, भलुअनी में 02 भटनी में 04, गौरीबाजार में 01 पथरदेवा में 01, सलेमपुर में 02, तरकुलवा में 01 आवास लम्बित है।

3 दिन में पूरे हों
समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। निर्देशित किया गया कि पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 04 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

ये है स्थिति
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2020-21 में जनपद में तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 42 आवास अवशेष हैं। इसमें बैतालपुर में 08, बनकटा में 08, बरहज में 01, भागलपुर में 05, भलुअनी में 05, भटनी में 03, भाटपाररानी में 01, सदर में 02, देसही देवरिया में 01, गौरीबाजार में 01, लार में 04, रूद्रपुर में 01, सलेमपुर में 02 आवास लम्बित हैं।

4 अगस्त तक पूरे हों
इसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मॉनिटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 04 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

शिथिलता क्षम्य नहीं होगी
बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फील्ड स्तर के कर्मचारियों से आवास के निर्माण की दैनिक मॉनिटरिंग कराई जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

दोषी कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करें
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत हुए लाभार्थियों के आवास 04 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। समस्त विकास खण्डों को यह निर्देश दिए गये कि अपात्र व्यक्तियों को आवास निर्गत किये जाने विषयक प्रकरण में दोषी कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर तत्काल कार्यालय को अवगत करायें।

अन्तिम कारण बताओ नोटिस जारी
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2022-23 अन्तर्गत लाभार्थियों की स्वीकृति 02 दिन में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2021-22 एवं 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत न करने वाले विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों के विरूद्ध अन्तिम कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिये गये।

Related posts

सुझाव : आम के फल को बचाने के लिए इन कीटनाशक का करें इस्तेमाल, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने खुखुंदू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 43 वर्ष पुराने पानी की टंकी…

Satyendra Kr Vishwakarma

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : कृषि मंत्री और राज्य मंत्री ने देवरिया में सूखे की 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, किसानों की मदद के लिए दिए ये निर्देश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS: देवरिया में सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या की, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ‘किसान पुत्र का उप राष्ट्रपति चुना जाना देश के लिये हर्ष का विषय,’ देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!