खबरेंदेवरिया

Deoria News : हॉट बाजार में मिलेंगे एसएचजी उत्पाद, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन

-राज्यमंत्री ने जनपद स्तरीय साप्ताहिक “हाट-बाजार” का किया उद्घाटन

-स्वयं सहायता समूहों के लगाये गये स्टॉलों का किया अवलोकन

-राज्यमंत्री ने स्टॉल अवलोकन के समय स्वयं सहायता समूह सदस्यों को किया प्रोत्साहित

Deoria News : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के दिशा-निर्देश में सोमवार को जनपद स्तरीय साप्ताहिक “हाट-बाजार” का उद्घाटन राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग उप्र सरकार विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) के कर कमलों से किया गया।

स्टॉलों का अवलोकन किया

इस जनपद स्तरीय साप्ताहिक “हाट-बाजार” का आयोजन प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा, जिससे स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया जायेगा। इस “हाट-बाजार” के उद्घाटन के दौरान राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग उप्र सरकार विजय लक्ष्मी गौतम ने 40 स्वयं सहायता समूहों के लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अपने पसन्द के कुछ उत्पादों को खरीदा।

व्यवस्था कराये जाने का भरोसा दिया

राज्यमंत्री ने स्टॉल अवलोकन के समय स्वयं सहायता समूह सदस्यों को प्रोत्साहित किया एवं उनको स्थानीय स्तर पर इन उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उत्पादों के विक्रय की भी व्यवस्था कराये जाने का भरोसा दिया।

चेहरे पर मुस्कान आई

इस “हाट बाजार” में जनपद के समस्त विकास खण्ड से स्वयं सहायता समूहों ने अपने गुणवत्ता युक्त उत्पादों के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी के दिशानिर्देश में विकास भवन परिसर में स्थित समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ-साथ कार्मिको ने भी स्वयं सहायता समूह के निर्मित उत्पाद खरीदे। इससे स्वयं सहायता समूह सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान आई और उनके उत्साह में वृद्धि हुयी।

Related posts

Deoria News : उसरा बाजार में खुलेगी बैंक ब्रांच, जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में 143 कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन कटा और हुई ये कार्रवाई, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले : स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को छल रही भाजपा

Satyendra Kr Vishwakarma

जल जागरुकता संकल्प रथ को सांसद ने किया रवाना : लोगों को दिया ये संदेश

Rajeev Singh

इमरजेंसी में तैनात 10 डॉक्टर सहित 23 कर्मी मिले अनुपस्थित : कैसे मिलेगा समय से इलाज? डीएम ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में उठाई आवाज, सलेमपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!