उत्तर प्रदेशखबरें

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग में जल्द शुरू होगा मृतक आश्रितों का समायोजन, शासन ने सभी बीएसए से मांगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे मृतक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित करने की तैयारी हो रही है। शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्धारित प्रारूप पर इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतक आश्रितों के लंबित प्रत्यावेदन, उनके सेवायोजन के लिए उपलब्ध रिक्त पदों की संख्या व अतिरिक्त पदों की जरूरत के बारे में पूछा है।

रिक्त पदों पर किया जाएगा समायोजन

बताते चलें कि शासन ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात से ज्यादा तैनात शिक्षकों के समायोजन के निर्देश दिए हैं। इन शिक्षकों का समायोजन उन विद्यालयों में किया जाएगा, जहां पद रिक्त होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें मांग की गई थी कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार छात्रों की तुलना में अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में तैनात किया जाए। इसी प्रस्ताव पर शासन ने आदेश जारी किया है।

विशेष सचिव ने जारी किए निर्देश

विशेष सचिव शंभु कुमार की ओर से जारी आदेश में छात्रों के अनुपात में जरूरी शिक्षकों का निर्धारण करने को कहा गया है। इसके बाद अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में रिक्त पदों पर समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कृत कार्रवाई से शासन को भी अवगत कराने को कहा गया है। हालांकि इससे पहले राजकीय शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले किए जा चुके हैं। अब खाली पदों पर समायोजन का काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

देवरिया में 15 मार्च को होगा सामूहिक विवाह : इन्हें मिलेगा योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : किसान सम्मान योजना प्रतियोगिता के लिए करें आवेदन, जानें किन कृषकों को मिलेगा मौका

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदा 700 तिरंगा, घर-घर जाकर फहराएंगे

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने किया देवरिया महोत्सव का शुभारंभ : लोक कलाकारों ने बांधा समां, बच्चों ने…

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी बोर्ड के करोड़ों छात्रों को परीक्षा में बैठने का फिर मिलेगा मौका, इन विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी राहत

Harindra Kumar Rai

BREAKING : करहल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, 159 उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!