खबरेंदेवरिया

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Deoria News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित हो रही यूपीएससी कक्षा में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार गेस्ट फैकल्टी के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों से संवाद कायम कर सफलता के गुर सिखाए एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने एक मोटिवेशनल क्लास भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को रणनीति बनाकर परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शित किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र समयबद्धता का पालन अवश्य करें। मौलिक किताबों का अध्ययन करें और अपने नोट्स स्वयं बनाये। जहां कहीं असुविधा हो, वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त करें। सफलता का कोई शॉर्टकट और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

प्रतिभा को निकालने के लिये मार्गदर्शन दें

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अभ्युदय योजना के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई मेन्स आदि प्रतियोगिताओं के परीक्षा तैयारी की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। सभी गुरुजन का यह दायित्व एवं कर्तव्य है कि इन छात्रो के अन्दर छिपी प्रतिभा को निकालने के लिये मार्गदर्शन दें।

आगे बढ़ने का मौका मिले

उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिये। इन बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा करें, ताकि इन्हें आगे बढ़ने में मद्द मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य को निःस्वार्थ भाव से करने की आवश्यकता है। हर गरीब का बच्चा जो पढ़ना चाहता है, उसे आगे बढ़ने का मौका मिले। ताकि जिले के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, तैयारी करा रहे एआरपी अजीत सिंह, संजय मिश्र (अभ्युदय प्रभारी) मौजूद रहे।

Related posts

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : प्यार अंजाम तक नहीं पहुंचा तो देवरिया में प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, बेखबर रहे परिजन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : ज्वेलरी शॉप में लूट का देवरिया पुलिस ने किया खुलासा, मालिक निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रची वारदात की साजिश

Sunil Kumar Rai

श्रीकृष्ण ने दुष्टों का नाश करने के लिए ही धरती पर जन्म लिया था : राघवेंद्र शास्त्री

Rajeev Singh

सीएम योगी से मिले नव निर्वाचित नगर निगम मेयर : मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!