खबरेंदेवरिया

BREAKING : गौरी बाजार में नहर में मिला कुशीनगर की महिला का शव, परिजनों ने दी ये जानकारी

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र (Gauri Bazar) के सिरसिया नंबर 3 के पास नहर में आज ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर में आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की।

मृतका की पहचान सुधा सिंह पत्नी उमेश सिंह (40 वर्ष) थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर, यूपी के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र ने बताया कि वह मंगलवार को नहर के किनारे सब्जियां तोड़ रही थी।  तथा पैर धोने नहर के किनारे गई थी।

मानसिक हालत ठीक नहीं थी

इसी दौरान पैर फिसल गया और वह पानी में चली गई। तब घटनास्थल के आसपास कोई मौजूद नहीं था। स्कूल से लौट रहे बच्चों ने इसकी जानकारी दी थी। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसके मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

फाटक के पास मिला शव

परिजन मंगलवार से ही उसकी तलाश में जुटे थे और नहर के किनारे के गांव में पूछताछ कर रहे थे। आज गौरी बाजार क्षेत्र के सिरसिया नंबर 3 गांव के समीप नहर में फाटक के पास महिला का शव दिखा। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा, तो गौरी बाजार पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

लोग जमा हो गए

शव मिलने की सूचना आस-पास के गांव में भी फैल गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग नहर के किनारे जमा हो गए। हर कोई इस दुखद हादसे पर शोक जता रहा था।

Related posts

देवरिया में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ : शलभ मणि त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को किया रवाना, दिलाई शपथ

Sunil Kumar Rai

बकरीद पर मुस्तैद देवरिया प्रशासन : डीएम ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर, एसपी संकल्प शर्मा बोले- प्रतिबंधित पशुओं की न हो बलि

Sunil Kumar Rai

12 प्रमुख विभागों के समन्वय से धरातल पर उतरेगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम ने तय को डेडलाइन, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में BAMS Doctors की भरमार : मगर सिर्फ 253 रजिस्टर्ड, चिकित्सकों ने बैठक में जताई चिंता

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विधायक दीपक मिश्र शाका ने किया जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन ये रहे विजेता

Abhishek Kumar Rai

इस सत्र में 83000 युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ : जानें इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया और शर्तें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!