खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : जिलाधिकारी की जांच में अनुपस्थित मिले 23 कर्मचारियों का कटेगा वेतन, देखें विभागवार लिस्ट

-जिलाधिकारी ने किया विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

-23 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बुधवार को प्रातः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उपनिदेशक कृषि प्रसार, व भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी सुबह 10:10 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर जांच की, जिसमें कार्यालय में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में

-वीर बहादुर गुप्त

-दिनेश्वर कुमार दीपक

-रंगनाथ मिश्र

-स्वप्नेश कुमार मंगलम

-आलोक कुमार पांडेय

-ममता राय

-अभिषेक श्रीवास्तव

-प्रदीप कुमार यादव

-चंद्रभूषण

-उमेश चन्द्र

-राजेन्द्र प्रसाद सोनकर

-स्वास्तिका जायसवाल और अखिलेश कुमार आर्य शामिल थे।

बीएसए भी मिले अनुपस्थित

जिलाधिकारी के निरीक्षण करते समय बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ भी कार्यालय नहीं पहुंच पाए थे। जिलाधिकारी के पहुंचने की ख़बर मिलते ही वे भी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आज गैर जनपद में विभागीय बैठक होने का हवाला दिया।

समय से आकर जनसमस्याओं की सुनवाई करें

इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को समय से कार्यालय आकर शासन की मंशानुरूप निर्धारित समयावधि में जनसमस्याओं की सुनवाई करने की हिदायत दी। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि प्रसार व भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का पूरे माह में कार्यालय प्रमुख द्वारा एक बार भी अवलोकित न करने पर उन्होंने गहरी नाराज़गी जतायी।

दिए ये निर्देश

उन्होंने उप निदेशक कृषि विकेश कुमार को नियमित रूप से उपस्थिति पंजिका स्वयं देखने का निर्देश दिया। साथ ही लिपिक धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा अर्जित अवकाश की स्वीकृति कराये बगैर एवं बिना चार्ज दिए अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।

भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय से

-अशोक कुमार कन्नौजिया

-विनीता सिंह

-हसामुल हक

अखिलेश यादव

-हेमंत कुमार शर्मा

-विनोद कुमार

-संजय कुमार पांडेय एवं

-पवन कुमार जायसवाल 10:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंच सके थे।

एक दिन का वेतन कटेगा

जिलाधिकारी ने समस्त अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन काटने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उपयुक्त प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना कार्यालय से अनुपस्थित रहना घोर लापरवाही को स्पष्ट करता है। ऐसे लोगों के विरुद्ध शासन की नीति के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

डीएम ने मुड़ाडीह में बायोफ्लॉक मत्स्य पालन परियोजना का किया निरीक्षण : देवरिया को लेकर बताया प्लान

Sunil Kumar Rai

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले विज्ञापनों पर लगी रोक, केंद्र सरकार ने मीडिया को जारी की एडवाइजरी

Satyendra Kr Vishwakarma

मोहन सिंह सेतु : 8 साल में सिर्फ 68 फीसदी तैयार हुआ पुल, 4 साल थी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : 19 अप्रैल को मुफ्त कैंसर जांच शिविर लगेगा, रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, जानें इसके लक्षण

Sunil Kumar Rai

यूपी में 1 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान : सीएम योगी ने सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक की जिम्मेदारी तय की

Shweta Sharma
error: Content is protected !!