खबरेंराष्ट्रीय

BBC पर इनकम टैक्स की छापेमारी : विपक्ष ने बताया अघोषित आपातकाल, पढ़ें पूरा मामला

New Delhi : गुजरात हिंसा से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री को लेकर जारी विवाद के बीच ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर मंगलवार को आयकर विभाग के 10 से 12 अधिकारियों ने छापा मारा। बता दें कि दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास केजी मार्ग पर हिंदुस्तान टाइम्स बिल्डिंग में बीबीसी का दफ्तर है। फिलहाल, इनकम टैक्स की टीम बीबीसी दफ्तर के अंदर मौजूद है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी की एक टीम जांच के लिए पहुंची है। इतना ही नहीं, आयकर की टीम ने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए, और कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा।

कांग्रेस ने सरकार पर उठाया सवाल
इसके साथ ही पूरे मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीबीसी पर छापेमारी पर कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल बताया है और वही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जहां लोग अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं, वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है, ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। वहीं जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीबीसी का सच कहने की कीमत चुकाना पड़ रही है।बीबीसी ऑफिस पर इनकम टैक्स की छापेमारी पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान हाथ में गुलाब का फूल लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर भाजपा को संदेश..थोड़ी मोहब्बत कीजिये, थोड़ी मोहब्बत फैलाइये। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि ये अप्रत्याशित है।

कर्मचारी काउंसलर्स से कर सकते हैं संपर्क
कंपनी का कहना है कि इस कार्रवाई से न्यूज रूम प्रभावित नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज हाथ लगे हैं। वहीं इनकम टैक्स की छापेमारी के बीच बीबीसी मुख्यालय ने बुधवार को भारत में अपने दफ्तरों में नया ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को आईटी अधिकारियों द्वारा किसी भी पूछताछ के लिए तैयार रहने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा। बीबीसी ने अपने भारत के एडिटर्स और कर्मचारियों को भेजे गए दूसरे ईमेल में निर्देशों की एक लिस्ट भी भेजी। इससे पहले मंगलवार को भेजे गए पहले ईमेल में, बीबीसी ने अपने भारतीय कर्मचारियों को आईटी कार्रवाई के बारे में सूचित किया और आश्वासन दिया कि अगर किसी भी कर्मचारी को इस कार्रवाई के कारण मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, तो वे कंपनी के काउंसलर्स से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

रोजगार मेले में मिलेंगी बंपर नौकरियां : 100 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती, जानें प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

शामपुर ग्राम चौपाल में डीएम एपी सिंह ने बताए आधुनिक खेती के तरीके : श्रीअन्न की उपज पर दिया जोर, 14 ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

Rajeev Singh

बड़ी खबर : यूपी के करोड़ों लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया मिशन, सीएम ने निवासियों से की ये अपील

Harindra Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : देवरिया कलेक्ट्रेट में हुआ पंच प्रण शपथ कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में रेशम कृषि मेला-2023 का किया शुभारम्भ : किसानों को बताया उत्पादन बढ़ाने के तरीके

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!