खबरेंदेवरिया

Deoria News : इन केंद्रों पर लग रहा मुफ्त प्रिकॉशन डोज, जिलाधिकारी ने की ये अपील, जाने से पहले जानें जरूरी जानकारी

-टीका असरदार, लगवाए समझदार

-15 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा निःशुल्क कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान

-अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी लगेगी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज

-प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही होगा उपयोग

-द्वितीय डोज लगे 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के बाद ही लगेगी प्रिकॉशन डोज

-स्पूतनिक वैक्सीन लगवाने वाले भी लें प्रिकॉशन डोज: डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए 15 जुलाई से 30 सितंबर तक समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन कर रही है। निवासी कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट बुक कर निकटवर्ती स्वास्थ्यकेंद्रों पर अपनी सुविधानुसार निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।

अनुमति नहीं दी जाएगी

जिलाधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त होने के 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुरक्षित कर सकते हैं

उन्होंने बताया कि स्पुतनिक वैक्सीन लगवाने वाले कई लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के विषय में संदेह है। ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन स्पष्ट है, जिसके अनुसार 26 सप्ताह अथवा 6 माह के पश्चात वे भी निजी अस्पतालों में प्रिकॉशन डोज लगवा कर वैक्सीन की सुरक्षा कवच में खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

4:00 बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ आदि केंद्रों पर सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है।

डोज लगाया जा रहा था

डीएम ने कहा कि अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा था। सुविधा का विस्तार 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए भी कर दिया गया है। उन्होंने समस्त अर्ह नागरिकों से कोविड प्रिकॉशन डोज लगवाने का अनुरोध किया।

Related posts

योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगी प्रदर्शनी : विधायक डॉ शलभ मणि ने किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए लीज एग्रीमेंट पर हुए हस्ताक्षर, जानें क्या बोले सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के 111 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Agnipath Protest : अखिलेश यादव बोले- विरोध की ज्वाला युवा विरोधी सत्ता को भस्म कर देगी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 14 लाख से ज्यादा बच्चों को दी जाएगी ये खास दवाई, निजी स्कूलों में भी चलेगा अभियान

Harindra Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने रक्तदान से की साल की शुरुआत : अलका सिंह ने किया कैंप का उद्घाटन, नारी शक्ति को दी ये प्रेरणा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!