खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : मानकों का उल्लंघन करने वाले हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, डीएम ने दिए सख्त आदेश

-जांच दरों को सहज रूप से प्रदर्शित करें समस्त क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट: डीएम

-डायग्नोस्टिक सेंटर तथा अस्पतालों को सेवा – सुविधाओं की जांच दर आमजन के लिए प्रदर्शित करना है अनिवार्य

-जिलाधिकारी ने सीएमओ को दिए नियमों का पालन कराने के निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

उन्होंने कहा कि जो भी क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (चिकित्सकीय एवं डायग्नोस्टिक) निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रभारी दरों का प्रदर्शन करना अनिवार्य

जिलाधिकारी ने बताया कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट 2010 की धारा 52 के अंतर्गत प्रत्येक क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट को अपने यहां उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के प्रत्येक प्रकार के प्रभारी दरों का प्रदर्शन करना अनिवार्य है। इन दरों को रोगियों के लाभ के लिए स्थानीय भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी में भी दृश्य स्थान पर लगाने का प्रावधान है।

जारी की जाती है

उन्होंने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट प्रक्रियाओं और सेवाओं के प्रत्येक प्रकार के लिए दर उस सीमा के भीतर प्रभार्य करेंगे, जो समय-समय पर केंद्र सरकार या राज्य सरकार के परामर्श से आधारित और जारी की जाती है।

मरीजों को असुविधा होती है 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश शासन की संज्ञान में आया है कि अधिकांश क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट द्वारा इन नियमों के अनुसार उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के प्रत्येक प्रकार के प्रभार्य दरों को सहज दृश्य प्रदर्शित नहीं किया जा रहा, जिससे इलाज एवं जांच के लिए आने वाले मरीजों को असुविधा होती है।

Related posts

देवरिया : भाजपा विधायक सुरेश तिवारी बसपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, कल करेंगे नामांकन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 95000 छात्रों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया संदेश : जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, लोगों से की ये अपील

Shweta Sharma

BIG BREAKING : देवरिया में 16 अक्टूबर तक धारा 144 लागू, जानें क्या करने पर रहेगा प्रतिबंध

Harindra Kumar Rai

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 15 अगस्त तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, टाउन हॉल में गूजेंगे देशभक्ति लोकगीत

Abhishek Kumar Rai

आयुष्मान योजना की मदद से जैनब की बच गई जान : डीएम एपी सिंह और सीएमओ की पहल पर बना कार्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!