खबरेंपूर्वांचल

Gorakhpur News : सीएम ने सावन में शिव मंदिर का किया लोकार्पण, लोगों से की यह जिम्मेदारी निभाने की अपील

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को जनपद गोरखपुर में 601.38 लाख रुपये की लागत से मानसरोवर शिव मन्दिर तथा 164.28 लाख रुपये की लागत से रामलीला स्थल के पर्यटन विकास एवं जीर्णाेद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद रवि किशन भी इस मौके पर मौजूद थे।

संरक्षण का कार्य आम जनमानस को स्वयं उठाना चाहिए
उन्होंने कहा कि मन्दिर के विकास के लिए यहां की जनभावनाएं थीं। जनभावनाओं के अनुरूप यहां पर बेहतरीन पर्यटन सुविधाओं का विकास होने के साथ ही सौन्दर्यीकरण के सभी कार्य आज पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और सरकार के स्तर पर विकास के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उनके संरक्षण का कार्य आम जनमानस को स्वयं उठाना चाहिए।

कानूनी कार्रवाई कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना है कि हमें जो चीज मिली हुई है, वह हमारी विरासत का प्रतीक है। इसके सुन्दरीकरण को कोई व्यक्ति नुकसान पहुंचाता है, गंदगी करता है, तो उसे हतोत्साहित करें। यदि वह उद्दण्डता करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने में भी संकोच नहीं करना चाहिए।

अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे
सीएम ने कहा कि मन्दिर के तालाब को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अमृत सरोवर के रूप में इसकी पहचान दिला सकते हैं। यहां पर अनेक सुविधाएं यहां से जुड़े हुए लोगों को प्राप्त होंगी, लेकिन पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखे कि पूजा के नाम पर हम लोग कोई नया स्ट्रक्चर न खड़ा करें, गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पर्यटन विकास की सुविधाओं को लेकर अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज न करें : मुख्यमंत्री योगी

Rajeev Singh

पीएम कुसुम योजना में बेहद सस्ती कीमत में मिल रही सोलर पंप : सरकार दे रही सब्सिडी, ऑनलाइन करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : किसान दिवस में कृषकों ने उठाया खाद वितरण में अनियमितता का मुद्दा, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को दिया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धनौती गांव के प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज, मिल कर किया लाखों का गबन, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!