खबरेंदेवरिया

DEORIA : 14 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जीआईटीआई कैम्पस (Government Industrial Training Institute) में  निःशुल्क रोजगार मेला 14 जुलाई को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आयोजित होगा।

अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी CONSTRUCTION SKILLS TRAINING INSTITUTE, LARSEN AND TOUBRO LIMITED, BRIGHTFUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC (OPC) PRIVATE LIMITED, Focal Skill Development Pvt. Ltd., KALYANI SOLAR POWER ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। ये कंपनियां विभिन्न पदों पर कैंपस चयन करेंगी। रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा उम्र सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

यह योग्यता रखने वाले एवं इस आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रुपये 8500-15000 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Shweta Sharma

DM बोले : स्मार्टफोन में स्क्रीनगार्ड लगवाने वाली जागरूकता ट्रैफिक नियमों में दिखाएं, छात्रों ने नाटक से दिया संदेश

Sunil Kumar Rai

नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Shweta Sharma

बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक : 6 मासूमों पर हमला, दस मौतें और दर्जनों घायल

Kajal Singh

देवरिया में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : एनसीसी कैडेट्स ने निकाला मार्च, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Abhishek Kumar Rai

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!