खबरेंराष्ट्रीय

सहूलियत : एक साथ 73 लाख कर्मियों को मिलेगा पेंशन, ईपीएफओ ने की बड़ी तैयारी, जानें

EPFO plans

New Delhi : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation – ईपीएफओ) अपनी 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली की स्थापना के प्रस्ताव पर विचार के बाद इसे मंजूरी देगा।

इस प्रणाली की स्थापना से देशभर में 73 लाख पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन को एक बार में एक साथ स्थानांतरित किया जा सकेगा। अभी ईपीएफओ के 138 क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र के लाभार्थियों के खातों में पेंशन डालते हैं। ऐसे में पेंशनभोगियों को पेंशन अलग-अलग दिन और समय पर मिलती है।

प्रस्ताव रखा जाएगा
एक अधिकारी ने कहा कि ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (central board of trustees -सीबीटी) की 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा।

एक साथ पेंशन दी जा सकेगी
अधिकारी ने कहा कि इस प्रणाली की स्थापना के बाद पेंशन का वितरण 138 क्षेत्रीय कार्यालय के डेटाबेस के आधार पर किया जाएगा। इससे 73 लाख पेंशनभोगियों को एक साथ पेंशन दी जा सकेगी।

अलग दिन पेंशन का भुगतान हो पाता है
सूत्र ने बताया कि सभी क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र के पेंशनभोगियों की जरूरतों को अलग-अलग देखते हैं। इससे पेंशनभोगियों को अलग-अलग दिन पेंशन का भुगतान हो पाता है।

केंद्रीय डेटाबेस में स्थानांतरित किया गया
सीबीटी की 20 नवंबर, 2021 को हुई 229वीं बैठक में न्यासियों ने सी-डीएसी द्वारा केंद्रीकृत आईटी आधारित प्रणाली के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। श्रम मंत्रालय ने बैठक के बाद बयान में कहा था कि इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालयों के ब्योरे को चरणबद्ध तरीके से केंद्रीय डेटाबेस में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे सेवाओं का परिचालन और आपूर्ति सुगम हो सकेगी।

Related posts

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूपी के 700 से ज्यादा नागरिक फंसे, इन वेबसाइट और नंबर से मिलेगी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : वरिष्ठ अफसरों से मिला भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा और बनी ये सहमति

Satyendra Kr Vishwakarma

देसही देवरिया में रोजगार मेले में 79 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी : इन 6 कंपनियों ने की भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

धान का मूल्य तय : 1 नवंबर से देवरिया में शुरू होगी फसल खरीद, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित, कहा – यूपी में निवेश का अच्छा माहौल, व्यवसायी उठाएं फायदा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!