खबरेंदेवरिया

Deoria News : ITI में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और फीस

Deoria News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया (Government Industrial Training Institute Deoria) के प्रधानाचार्य शोभनाथ ने बताया कि प्रदेश के राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (industrial training institutes) में अगस्त 2022 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

अभ्यर्थियों को वेबसाइट https://www.scvtup.in को खोलना होगा, तथा उस पर बने हुये लिंक “Online Submission of Application for Admission for Session 2022 2023″ for Government / Private ITI” पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व OTP से मोबाइल नम्बर का सत्यापन कराना होगा।

पेमेंट करना होगा

फार्म भरने के पश्चात उसे “Preview” वाले पृष्ठ पर अंकित ‘Proceed For Payment’ के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इन्टरनेट बैकिंग / यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिन्ट आउट ले सकेगा।

31 जुलाई तक करें आवेदन

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन के लिए 02 दिन (48 घण्टे का समय दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए विवरणी ई-फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भाग प्रिन्ट कर सकते हैं, या डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 31 जुलाई रात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इतना शुल्क देना होगा

सामान्य / पिछडा वर्ग के लिए शुल्क रु0 250/- (रू0 दो सौ पचास मात्र) तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू० 150/- (रू० एक सौ पचास मात्र) प्रवेश पंजीकरण शुल्क निर्धारित है।

यहां लें जानकारी

सूचना एवं सम्पर्क सूत्र के विवरण के संबंध में उन्होंने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ, हेल्प डेस्क 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष 0522-4047658, 9628372929, ई-मेल: help@admissioscvtup.in, फेसबुक- SCVTUP, ट्विटर- SCVTUP, इंस्टाग्राम SCVTUP, यूट्यूब- STATE COUNCIL FOR VOCATIONAL TRAINING Website:www.scvtup.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में टॉप 10 बदमाश और शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क, इन धाराओं में दर्ज हैं 16 मामले

Sunil Kumar Rai

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण : कोई विद्यालय मिला बंद तो कहीं प्रधानाचार्य चाबी लेकर रहे गायब

Sunil Kumar Rai

पुलिस कस्टडी में मौत : एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराएगी योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

इमरजेंसी में तैनात 10 डॉक्टर सहित 23 कर्मी मिले अनुपस्थित : कैसे मिलेगा समय से इलाज? डीएम ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Ground Breaking Ceremony 2022 : 75 हजार करोड़ के निवेश से तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का होगा आगाज, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!