खबरेंपूर्वांचल

सोमवती अमावस्या के सुखद योग में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक : भगवान भोलेनाथ से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Uttar Pradesh : भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय लगने वाले सावन मास के दूसरे सोमवार को सोमवती (सोमवारी) अमावस्या के सुखद सर्वार्थ सिद्धि विशेष योग में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक व हवन कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की कामना की।

सावन मास के प्रथम दिन भी गोरक्षपीठाधीश्वर ने रुद्राभिषेक कर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि की प्रार्थना की थी। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सावन के दूसरे सोमवार (संयोगवश सोमवती अमावस्या भी) को भी उन्होंने भगवान शंकर की विशेष आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।

सोमवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, एवं फल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

Related posts

नए वोटर्स को रिझाएगी भाजपा : गौरीबाजार में आयोजित करेगी विशाल नव मतदाता सम्मेलन

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद – विधायक ने दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai

यूपी : अयोध्या को राममय बनाने की कवायद तेज, साधु-संतों से मिले सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : पथरदेवा विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा समेत 16 भाजपा में शामिल, जानें अन्य नेताओं के नाम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : योगी ने मुझे डॉक्टर से अपराधी बना दिया, नामांकन के बाद बोले डॉ कफील खान

Abhishek Kumar Rai

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!