उत्तर प्रदेशखबरें

लोकल लेवल गाइड्स का होगा प्रशिक्षण : यह संस्थान कराएगा, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Deoria News : क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र ने बताया है कि पर्यटन सर्किटों में लोकल लेवल गाइडों का प्रशिक्षण मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबन्ध संस्थान लखनऊ के माध्यम से किया जायेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। पर्यटन सर्किट में नगर निगम/ स्थानीय निकाय की सीमा के अन्तर्गत लोकल गाइड का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षित स्मारकों/ भवनों में गाइड के कार्य के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से निर्धारित नियम लागू होंगे।

पात्रता के विवरण में उन्होंने बताया है कि शैक्षिक अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा उर्त्तीण एवं आयु न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गयी है।

आवेदक को वोटर कार्ड/ आधार कार्ड/ पासपोर्ट अथवा तहसीलदार से जारी उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से गूगल फॉर्म पर करायी जायेगी। प्रशिक्षण की अवधि 06 सप्ताह निर्धारित है एवं प्रशिक्षण देय रु 8500/- निर्धारित किया गया है।

यदि यह प्रशिक्षण देय उप्र पर्यटन विभाग वहन कर देगा तो धनराशि नहीं ली जायेगी। आवेदन फार्म मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबन्ध संस्थान की बेवसाइट www.mkitm.com पर उपलब्ध है।

Related posts

सीएम योगी ने किसानों से जुड़े इस अभियान का किया शुभारंभ : यूपी के करोड़ों कृषकों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

आईपीएल नोबॉल विवाद : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर हुआ एक्शन, कोच प्रवीण आमरे प्रतिबंधित हुए

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण केंद्र : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : देवरिया के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बन कर हुआ तैयार

Satyendra Kr Vishwakarma

67th National Film Awards 2021: कंगना राणावत, मनोज बाजपेई और असुरन को मिला पुरस्कार, रजनीकांत को मिला खास सम्मान

Harindra Kumar Rai

Deoria News : नेताजी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!