खबरेंदेवरिया

देवरिया पहुंचे आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष : रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Deoria News : राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार 6 जुलाई को रामाशीष राय (Ramashish Rai) अपने गृह जनपद देवरिया पहुंचे। बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी के लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सदर स्टेशन पहुंचे

रामाशीष राय वैशाली एक्सप्रेस से बुधवार की सुबह सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। आरएलडी का प्रदेश अध्यक्ष चुने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था। भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उनके आतिथ्य के लिए कार्यकर्ताओं की होड़ लगी रही।

माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

वहां से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सुभाष चौक पर पहुंचा। वहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष वहां से सोनूघाट के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

पार्टी के देवरिया जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, गोरखपुर मंडल के सदस्यता प्रभारी इंजीनियर संतोष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, सुरेश सिंह यादव, लालसा यादव, राम प्रकाश यादव और श्यामबली आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

ये लक्ष्य रखा है

बाद में रामाशीष राय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को हर बूथ पर ले जाना है। हर विधानसभा का एक सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। पार्टी ने पूरे प्रदेश में करीब 500000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए हर जिले में 2000 प्राथमिक सदस्य और 100 लोगों को सक्रिय सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है।

पूर्वांचल के दौरे पर हैं

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल के दौरे पर हैं। बुधवार और गुरुवार को उनका कार्यक्रम देवरिया में है। इसके बाद वह कुशीनगर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लक्ष्य तय करेंगे। कुशीनगर में उनकी अगवानी की तैयारियां पूरी हैं। कार्यकर्ताओं में जोश है। बाद में वह वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

Related posts

देवरिया : समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh

Chess Olympiad Torch Relay 2022 : सीएम योगी ने मशाल का लखनऊ में किया स्वागत, यूपी के इन जनपदों से गुजरेगी

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : गर्वमेंट आईटीआई दिघवा पौटवा के निर्माण में मिली कमियां, प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Sunil Kumar Rai

Free Health Camp : आरोग्य भारती ने रजला गांव में कैंप लगाकर किया लोगों का मुफ्त इलाज, बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Sunil Kumar Rai

Vikram Gokhle Death : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, हिंदी और मराठी सिनेमा में अमिट रहेंगे उनके किरदार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!