खबरेंदेवरिया

झटका : दिवालिया होने की राह पर बजाज हिंदुस्थान की चीनी मिलें, गन्ना किसानों और बैंकों का बकाया चुकाना हुआ मुश्किल

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बजाज हिंदुस्थान (Bajaj Hindusthan Sugar) की हालत खस्ताहाल है। चीनी उत्पादन क्षेत्र की सिरमौर यह कंपनी अब दिवालिया होने की कगार पर आ चुकी है। कंपनी के पास पैसे की इतनी कमी है कि समय से लोन का ब्याज और ईएमआई तक नहीं चुका पा रही है। ऊपर से गन्ना किसानों का बकाया अलग है।

किस्त जमा नहीं कर पा रही

जानकारी के मुताबिक बजाज हिंदुस्थान अपने लोन की किस्त जमा करने में असफल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक जब किसी लोन की किस्त लगातार तीन महीने तक जमा न हो तो वह खाता एनपीए खाता बन जाता है। हिंदुस्थान कंपनी के सभी बैंक खाते एनपीए हो गए हैं।

14 चीनी मिलें हैं

उत्तर प्रदेश में बजाज हिंदुस्थान की सबसे ज्यादा 14 चीनी मिलें हैं। देवरिया में प्रतापपुर चीनी मिल इसी प्राइवेट कंपनी की यूनिट है। तंगहाली से गुजर रही इस कंपनी पर बैंकों के साथ-साथ गन्ना किसानों का भी भारी रकम बकाया है। देखना है, कंपनी इन मुश्किल हालातों से कैसे पार पाती है।

एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है

बताते चलें कि बजाज हिंदुस्थान शुगर कंपनी चीनी उत्पादन के क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इस विशाल नेटवर्क की शुरुआत जमुनालाल बजाज ने साल 1931 में की थी। उसके बाद बीच के कुछ दशकों में यह कंपनी खूब फली फूली और अपना नेटवर्क बढ़ाया। लेकिन अब कंपनी कर्ज चुकाने में भी नाकाम है।

Related posts

Deoria News : आरएल एकेडमी में हुआ वार्षिकोत्सव, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने छात्रों को दी सीख

Pushpanjali Srivastava

डीएम ने किया निर्माणाधीन सीड स्टोर का निरीक्षण : खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, जेई पर एक्शन

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Swapnil Yadav

खुशखबरी : 14 सितंबर को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, 20 से ज्यादा कंपनियां हजारों को देंगी नौकरी, ये कर सकेंगे आवेदन

Sunil Kumar Rai

प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार : इस काम में लाई जाएगी तेजी, तीसरी किस्त हुई जारी

Rajeev Singh

25 फरवरी को होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग : अपना रोजगार स्टार्ट करने का भी मिल रहा मौका, डायल करें ये नंबर

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!