उत्तर प्रदेशखबरें

Bundelkhand Expressway : पीएम मोदी 12 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

Uttar Pradesh : अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश को अपना पांचवां एक्सप्रेसवे (Expressway) मिल जाएगा। यह बुंदेलखंड (Bundelkhand) के सुदूर क्षेत्र को जोड़ने वाला है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 जुलाई को करेंगे।

296 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे अद्वितीय है। 29 फरवरी, 2020 को पीएम ने ही शिलान्यास किया था। इसके उद्घाटन के 28 महीनों के भीतर समय सीमा से पहले इस एक्सप्रेसवे को पूरा कर लिया गया है। इसके निर्माण के लिए 36 महीने का लक्ष्य तय किया गया था। मगर कोविड के खतरे के बावजूद परियोजना को समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के 7 जिलों को जोड़ेगा

योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी ई-निविदा के माध्यम से 1,132 करोड़ रुपये की बचत की है, जो अनुमानित लागत का लगभग 12.72% है। इस फोर लेन एक्सप्रेसवे को भविष्य में 6 लेन तक विस्तार दिया जा सकता है। इसमें 13 इंटरचेंज पॉइंट हैं और यह उत्तर प्रदेश के 7 जिलों को जोड़ेगा। ये जिले चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा हैं। प्रधानमंत्री जालौन जिले के गांव कठेरी में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जाएंगे।

लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा

नए एक्सप्रेसवे का एक अन्य फायदा यह है कि यह इटावा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। इस तरह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) क्षेत्र को दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ता है।

महत्वपूर्ण है

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राज्य में आगामी रक्षा गलियारे (Defense Corridor) की सफलता के लिए भी महत्वपूर्ण है। बांदा और जालौन जिलों में एक औद्योगिक गलियारे पर भी काम शुरू हो गया है। चित्रकूट में दूसरे छोर पर एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर समाप्त होगा, जो झांसी को प्रयागराज से जोड़ता है।

औद्योगिक गलियारे के रूप में कार्य करेगा

यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा, “यह नया एक्सप्रेसवे सामाजिक और आर्थिक विकास सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा और कृषि, पर्यटन तथा उद्योग के क्षेत्रों में आय में वृद्धि करेगा। यह क्षेत्र के लिए दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने में एक औद्योगिक गलियारे के रूप में कार्य करेगा।

400 करोड़ का निवेश होगा

आगामी रक्षा गलियारे के दो नोड झांसी और चित्रकूट में नए एक्सप्रेसवे के पास आएंगे। पिछले साल 19 नवंबर को, पीएम मोदी ने झांसी में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) इकाई की आधारशिला रखी थी, जहां पहले चरण में 400 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

यूपी में पहले से ही चार एक्सप्रेसवे चालू हैं –

-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे

-यमुना एक्सप्रेसवे जो ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है।

-302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और

-लखनऊ से गाजीपुर तक 341 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे है। पिछले साल पीएम ने इसका उद्घाटन किया था।

शुरू हुआ गंगा एक्सप्रेसवे का काम

यूपी के सबसे लंबे ई-वे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर भी काम शुरू हो गया है।

Related posts

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava

Manish Gupta Murder Case: एक अन्य आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिरी की तलाश तेज

Harindra Kumar Rai

गोरखपुर बनेगा जॉब हब : फ्लैटेड फैक्ट्री और प्लास्टिक पार्क में लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कितनी होगी कमाई

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू हुई बस सेवा, जल्द उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : देवरिया में 73 केंद्रों पर बच्चों का होगा टीकाकरण, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

कृषि कुंभ 2.0 में हिस्सा लेंगे 2 लाख से अधिक किसान : आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!