खबरेंपूर्वांचल

सर्राफा व्यवसायी की हत्या : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

Kushinagar News : कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर कोठी मे सर्राफा व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या के खुलासे की मांग को लेकर लगातार 12 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठे यूपी कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज से दो बार लगातार विधायक रहे अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने बगल के चौराहे व सरकार के मंत्री के गढ़ बघौचघाट में नुक्कड़ सभा के जरिए जनसमर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन को जमकर घेरा।

आंदोलन जारी रहेगा

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के वर्तमान विधायक के घर के बगल में व प्रदेश सरकार के मंत्री के घर से चंद किमी की दूरी पर सर्राफा व्यवसायी जयराम वर्मा की निर्मम हत्या गला काटकर हो गई। आज महीनों बीत गए, पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर दूर के लोगों के साथ कुछ होता है, तो  मंत्री और विधायक कितनी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो जाता, तब तक वे आंदोलन स्थल से हटने वाले नहीं हैं।

ये रहे मौजूद

इस दौरान फाजिलनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पलटन यादव, श्रीकांत प्रसाद कांग्रेस कमेटी देवरिया के जिला अध्यक्ष रामजी गिरि, चूनु गिरी, जयदीप त्रिपाठी, मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद, रमेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष कुशीनगर व्यास ओझा, पूर्व सैनिक सुरेश पटेल, ग्राम प्रधान ललन सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

यूपी : एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी राज्य के मंदिरों की जानकारी, पर्यटन मित्र संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : पुत्री को बचाने गए पिता की करंट लगने से मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

Assembly Elections 2022 : चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए जारी की खास गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर होगी ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

राजस्व : जीएसटी की चोरी रोकने के लिए योगी सरकार बरतेगी सख्ती, बनी ये योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

अमृत महोत्सव : देवरिया में डाक टिकटों में दिखा आजादी का सफर, एडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील की

Abhishek Kumar Rai

बकरीद पर मुस्तैद देवरिया प्रशासन : डीएम ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर, एसपी संकल्प शर्मा बोले- प्रतिबंधित पशुओं की न हो बलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!