खबरेंनोएडा-एनसीआर

Noida News : बिल्डर प्रोजेक्ट में डेढ़ लाख से ज्यादा घर फंसे, 70 प्रतिशत का काम ठप, पढ़ें रिपोर्ट

Gautam Buddh Nagar : नोएडा-ग्रेटर नोएडा की आवास परियोजनाओं में फ्लैट बुक करने वाले घर खरीदार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां 1.18 लाख करोड़ रुपये की 1.65 लाख से अधिक इकाइयां ठप पड़ी हैं। संपत्ति सलाहकार एनरॉक ने इससे जुड़े आंकड़ें पेश किए हैं।


एनरॉक ने अपनी रिसर्च में 7 बड़े संपत्ति बाजारों – दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में 2014 या उससे पहले शुरू की गई आवास परियोजनाओं को शामिल किया।

समाधान किया जाना चाहिए
घर खरीदारों के शीर्ष निकाय फोरम फॉर पीपुल्स कलेक्टिव एफर्ट्स (एफपीसीई) ने कहा कि प्रत्येक परियोजना में देरी के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए और समाधान किया जाना चाहिए।

4,79,940 इकाइयां ठप थीं
निकाय ने ग्राहकों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई और डिफॉल्ट करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। एनरॉक के आंकड़ों के अनुसार 31 मई 2020 तक इन सात शहरों में 4,48,129 करोड़ रुपये की 4,79,940 इकाइयां ठप थीं या अत्यधिक देरी से चल रही थीं।

70 प्रतिशत हिस्सा है
इसमें से अकेले दिल्ली-एनसीआर की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जहां 1,81,410 करोड़ रुपये की 2,40,610 इकाइयां ठप हैं या देरी से चल रही हैं। एनरॉक ने दिल्ली-एनसीआर के आंकड़ों का विस्तृत ब्योरा देते हुए कहा कि एनसीआर क्षेत्र में कुल ठप या विलंबित इकाइयों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि गुरुग्राम का हिस्सा केवल 13 प्रतिशत है।

Related posts

यूपी : 18 मंडलों का दौरा करेगी कैबिनेट मंत्रियों की 18 टीमें, जानें सीएम योगी ने क्यों दिया ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

5 साल में 5000 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा यूपी परिवहन निगम : मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया पूरा प्लान

Rajeev Singh

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस :  सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बंटवारे की त्रासदी को किया याद, कहा – इसे भुलाया नहीं जा सकता

Sunil Kumar Rai

बीएसए पर नाराज हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह : इस कृत्य को बताया अमानवीय, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी ने किया बैरक का शिलान्यास : बोले-योगी सरकार में पुलिसकर्मियों को मिल रही बेहतर सुविधा

Swapnil Yadav

राज्य प्राकृतिक खेती बोर्ड गठित होगा : किसान और कृषक संगठन होंगे गवर्निंग बॉडी के सदस्य, इन लक्ष्यों को हासिल करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!