खबरेंदेवरिया

मोहन सिंह सेतु : डेडलाइन के 4 साल बाद तक तैयार नहीं हुआ पुल, डीएम ने तलब की कंप्लीट रिपोर्ट

Deoria News : देवरिया को मऊ से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित मोहन सिंह सेतु (Mohan Singh Setu) के निर्माण को शुरू हुए 8 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन अब तक यह पुल तैयार नहीं हो सका है। जबकि इसे 4 साल में वर्ष 2018 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जानकारी के मुताबिक संशोधित बजट के इंतजार में काम ठप पड़ा है।

काम बाधित और धीमी गति से होने के चलते इसमें 39 खंभों में से केवल 11 का ही निर्माण हो पाया है। इस वजह से परियोजना के पूरे होने में कुछ सालों का समय और लगेगा। लेकिन इसके तैयार नहीं होने का खामियाजा आम मुसाफिरों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि इसके बनने से देवरिया से मऊ के बीच की दूरी सिमट जाएगी। इससे न सिर्फ सफर में कम समय लगेगा, बल्कि ईंधन की बचत होगी। प्रदूषण भी कम होगा।

डीएम ने मांगी कंप्लीट रिपोर्ट

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने पिछले महीने 28 मई को निर्माणाधीन मोहन सेतु का निरीक्षण कर निर्माण की वस्तुस्थिति जानी। वर्तमान में 161 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को वर्ष 2018 में पूर्ण होना था। किंतु अभी तक निर्माण कार्यपूर्ण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस परियोजना की कम्पलीट रिपोर्ट तलब की है, जिससे इसमें आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके और आमजन की सहूलियत के लिए इसे शीघ्र पूर्ण कराया जा सके। जिलाधिकारी के कंप्लीट रिपोर्ट तलब करने के बाद इस महत्वपूर्ण पुल के जल्दी तैयार होने की उम्मीद बढ़ गई है।

2014 में शुरू हुआ काम

बताते चलें कि 27 फरवरी 2014 को स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस प्रोजेक्ट पर 9557.38 लाख की लागत का आकलन किया गया था। इस पुल को 39 खंभों पर करीब 1200.08 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा और 11.33 मीटर ऊंचा बनाया जाना है। जानकारी के मुताबिक 11 खंभों पर छत, जबकि शेष खंभों पर कार्य होना है।

68 फीसदी काम पूरा हुआ

निगम ने शासन को भेजी गई कार्य प्रगति रिपोर्ट में बताया है कि मोहन सिंह सेतु निर्माण में अब तक करीब 68 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। धीमी गति से काम होने की वजह से पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ। जबकि बजट भी बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता रहे मोहन सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अंत्येष्टि में आए थे। तब उन्होंने लोगों की मांग पर पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।

Related posts

यूपी में नई दुग्ध उत्पादन नीति : 5 साल में 5 हजार करोड़ का निवेश जुटाएगी सरकार, 1.25 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Harindra Kumar Rai

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल : सीडीओ की जांच में बंद मिला बनकटा स्वास्थ्य केंद्र, बेतरतीब बाहर रखी मिली दवाइयां और सामान

Harindra Kumar Rai

पूर्वांचल में प्रियंका : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में कांग्रेस ने दिखाया दम, पीएम और सीएम पर हमला बोला

Sunil Kumar Rai

Deoria News : अचानक इंदुपुर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों का बढ़ाया उत्साह, अभिभावकों से मांगा सुझाव

Abhishek Kumar Rai

यूपी : फाइलों का तुरंत होगा निस्तारण, नोडल अफसर सीएम योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!