उत्तर प्रदेशखबरें

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : सीएम योगी ने इन्हें समर्पित की जीत, सूर्य प्रताप शाही और सुरेश खन्ना को दिया धन्यवाद

Uttar Pradesh : लोकसभा उपचुनावों में जीत पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि  लोकसभा उपचुनाव के माध्यम से आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में डबल जीत हासिल हुईं है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के साथ ही कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। जनता-जनार्दन का आशीर्वाद निरंतर डबल इंजन की सरकार को प्राप्त हुआ है। और इसी का सुफल है कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भारतीय जनता पार्टी ने जीत में बदल कर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दिया है।

सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हमारे केंद्र और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकार्ताओं ने बेहतर प्रयास किया, सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आजमगढ़ में हमारे मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी के नेतॄत्व में और रामपुर में सुरेश खन्ना जी के नेतृत्व में हमारे मंत्रीगणों, सांसदों, विधायकों ने वहां पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ प्रबंधन का अच्छा कार्य किया। सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। आज की विजय प्रधानमंत्री जी के विजन का परिणाम है।

भाजपा की जीत हुई

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सकारात्मक, सर्व समावेशी व विकासोन्मुख गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ अवस्थापना विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान सहित समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो कार्य किए गए, उसे जनता जनार्दन ने हाथों-हाथ लिया। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में देने के बाद विधान परिषद के चुनाव हुए। जहां प्रचंड बहुमत से सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई।

जनता जनार्दन की मुहर है

सीएम ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के बाद दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए जहां आज भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ही सीटों पर विजय हासिल की है। आजमगढ़ में श्री दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जी जो भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार हैं और रामपुर में घनश्याम सिंह लोधी जी को विजय मिली है। इन दोनों चुनावों के परिणाम प्रधानमंत्री मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की जो घोषित नीति रही है, के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश को समृद्धतम राज्य बनाने का जो प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन है, उस पर जनता जनार्दन की मुहर है।

आगे बढ़ाने का अभियान है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के चुनाव के माध्यम से जनता जनार्दन ने दंभी, नकारात्मक सोच, विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता जातिवादियों, परिवावादियों, साम्प्रदायिक उन्माद भड़काने वाले पेशेवर माफिया और आपराधिक प्रकृति के तत्वों को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। यह चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक सकारात्मक सोच, सर्व समावेशी विकासोन्मुख गरीब कल्याणकारी योजनाओं को, प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है।

विजय श्री की ओर अग्रसर है

सीएम ने कहा कि इस विजय श्री में उत्तर प्रदेश के अंदर 2024 के लिए दूरगामी संदेश भी है। 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें पर विजय श्री की ओर अग्रसर है। यह स्पष्ट संदेश आज के चुनाव परिणाम ने दिया है। अपने दोनों प्रत्याशियों दिनेश लाल यादव निरहुआ जी और घनश्याम सिंह लोधी जी को बधाई देता हूँ। मैं भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अथक परिश्रम करके, इस भीषण गर्मी ने  एक चुनौतीपूर्ण लड़ाई को विजय श्री में बदलने में अपना योगदान। दिया, बूथ प्रबंधन के माध्यम से कठिन से कठिन लड़ाई को अपने पक्ष में करने के लिए पहले दिन से वे डंट गए थे, उस के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंन्दन करता हूँ।

क्षेत्र के विकास के लिए पूरा योगदान देंगे

सीएम ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर की जनता को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। मैं आश्वस्त करता हूँ कि हमारे जीते हुए प्रत्याशी आपकी आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए पूरा योगदान देंगे। यह भी आश्वासन देना चाहता हूं कि हमने किसी भी प्रकार के भेदभाव से परे सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे।

Related posts

भारी अंतर से एमएलसी चुनाव जीते देवेंद्र प्रताप सिंह : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न, मंत्री और सांसद ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जनपद में लगे 23 लाख 63 हजार पौधे, डीएम और सांसद ने किया पौधारोपण, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

डीएम की सख्त चेतावनी : आवास योजना में धनउगाही होगी अक्षम्य, नगर निकाय और डूडा के कार्यों…

Abhishek Kumar Rai

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!