खबरेंदेवरिया

दुःखद: देवरिया में बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा, पुरानी रंजिश में पहले भी हुआ था खूनी खेल

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाली रात बन गई। यहां पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने गए एक किशोर को भी चोटें आई हैं सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों ने शनिवार की सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मदारीपट्टी गांव में कालिका सिंह की एक दूसरे परिवार से लंबे समय से रंजिश चल रही है। 4 दिन पहले ही दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी, लेकिन उसमें मामला नहीं सुलझ सका था। इसी रंजिश में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

घात लगाकर बैठे थे
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे मृतक कालिका सिंह (65 वर्ष) खेत की तरफ शौच करने गए थे। आरोपी पक्ष पहले से ही घात लगा कर बैठा था और उन्हें देखते ही उन पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया।

रास्ते में हुई मौत
कालिका सिंह की दर्द भरी चीख – पुकार सुनकर गांव के लोग वहां इकट्ठा हुए। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी तरकुलवा ले गए, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे, मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस तैनात है
इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। हालात की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक्शन लेते हुए आरोपी पक्ष के 3 लोगों को हिरासत में लिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल शांति बनी हुई है।

हुई थी हत्या
गांव के इन दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 6 साल पहले साल 2016 में भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। तब एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। पर किसी को यह भान न था कि 6 साल बाद 2022 में एक दूसरे बुजुर्ग की भी प्रतिशोध में पीट-पीटकर हत्या कर दी जाएगी।

Related posts

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai

रोजगार मेले में मिलेंगी बंपर नौकरियां : 100 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती, जानें प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

सामाजिक क्रांति शिक्षा के बगैर संभव नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया महायोजना 2031 के आपत्ति निस्तारण की तिथियां बदलीं, अब 25 नवंबर को होगी सुनवाई

Rajeev Singh

देवरिया : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उठे महत्वपूर्ण मुद्दे, प्रशासन से की ये मांग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!