खबरेंदेवरिया

Deoria News : श्रमिकों की मदद के लिए गांवों में लगेगा कैंप, देखें किस ग्राम पंचायत में कब आएंगे अधिकारी

Deoria News : उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव ने आदेश दिये हैं कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत अवशेष कार्यों को पूर्ण करते हुए ग्राम्य विकास विभाग से सम्पर्क कर वेबसाइट saanjhi.gov.in पर अपलोड कराकर उसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को करायें।

इस निर्देश के क्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों, मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण एवं पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण तथा बोर्ड की तरफ से श्रमिक हितार्थ संचालित योजनाओं से श्रमिकों को जागरूक किये जाने, आवेदन पत्रों को प्राप्त करने के लिए कार्यालय कार्मिकों की ड्यूटी इस निर्देश के साथ लगायी है कि सम्बन्धित कार्मिक ग्राम प्रधान से एक दिन पूर्व ही मोबाइल अथवा व्यक्तिगत सम्पर्क कर समस्त श्रमिकों का गांव में लगे सहज जन सेवा केन्द्र कैम्प में सुबह 10 बजे से पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। 

देना होगा शुल्क

श्रमिक के पंजीकरण के लिए अनिवार्य अभिलेख के विवरण में उन्होंने बताया है कि स्वप्रमाणित आधार कार्ड की छायाप्रति, स्व प्रमाणित बैंक पासबुक की छायाप्रति, विगत 01 वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य करने का स्व घोषणा-पत्र या नियोजन प्रमाण-पत्र, 01 पासपोर्ट साइज फोटो, श्रमिक पंजीयन व अंशदान शुल्क 01 वर्ष के लिए 40 रुपये, 2 वर्ष के लिए 60 रुपये, 3 वर्ष के लिए 80 रुपये निर्धारित किया गया है।

इन गांवों में लगेगा कैंप

ब्लॉक गौरी बाजार के सांसद आदर्श ग्राम बेलवा पाण्डेय में कैंप 25 जून को आयोजित होगा। इसी प्रकार ब्लॉक गौरी बाजार के ही सांसद आदर्श ग्राम खैरटिया में 27 जून, ब्लॉक तरकुलवा के ग्राम पिपरहिया में 28 अगस्त, रामपुर कारखाना के ग्राम सिधुआ में 29 जून, लार के खेमा देई मे 30 जून, भाटपाररानी के ग्राम करौदा में 31 जून, सदर के ग्राम हाटा में 02 जुलाई तथा ब्लॉक भागलपुर के सांसद आदर्श ग्राम पिपरा मिश्रा में 03 जुलाई को कैंप आयोजित किया जाएगा।

Related posts

BREAKING : रामपुर कारखाना में खेत में मिला युवक का शव

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि : पढ़ें उनका चीफ मिनिस्टर बनने का सफर

Sunil Kumar Rai

DEORIA : युवा कल्याण विभाग गांवों को बनाएगा जागरूक, बनी ये रणनीति

Sunil Kumar Rai

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया-बेलडाड और वकीलगंज-रामपुर गौनरिया सहित 324 सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, एक अक्टूबर से शुरू होगा मरम्मत का काम, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!