खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ की, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Deoria News : भारत सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध कर रहे उपद्रवियों ने आज देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र में जमकर बवाल काटा। विरोध के बहाने भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। यहां तक कि पुलिस की गाड़ी के भी शीशे तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों को दौड़ाने की भी खबर आई है।

कानून हाथ में न लें युवा : एसपी संकल्प शर्मा

भारत सरकार की सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के विरोध में 3 दिन से देवरिया में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन रेलवे स्टेशन और सुभाष चौक पर युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया था। रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) और एसपी संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि अग्निपथ योजना युवा हितों के लिए है। ऐसे में जिले के युवा संयम बरतें और कानून हाथ में न लें।

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की

बरहज के ईदगाह के पास रविवार की दोपहर दर्जनों युवाओं की भीड़ जमा हो गई। आसपास के गावों से पहुंचे युवा अग्निपथ स्कीम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां से हंगामा करते हुए युवा नगर में भ्रमण करने लगे। उसी दौरान दो पलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। युवाओं का आक्रोश देख दोनों पुलिसकर्मी भागने लगे। एक पुलिसकर्मी शिवेश फीलिंग स्टेशन के केबिन में भाग कर छिप गया। आंदोलनकारियों की भीड़ वहां पर पहुंच गई और पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने लगी।

पुलिस वैन में तोड़फोड़ की

लेकिन विरोध का बहाना ढूंढ रहे युवाओं ने आज बरहज थाना क्षेत्र में फिर प्रदर्शन किया। युवाओं की भारी भीड़ ने वहां से गुजर रहे वाहनों पर तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद एक पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया। हालांकि बाद में अतिरिक्त बलों के पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई युवाओं को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिया

मौके पर बरहज सहित कई अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस मौजूद है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उपद्रवियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा है कि युवा किसी के बहकावे में ना आएं। सड़कों पर तोड़फोड़ करना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून को हाथ में लेना उनके भविष्य के लिए हितकर नहीं होगा।

Related posts

गोरखपुर : सितंबर तक तैयार हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय, इस खास वर्ग के बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Sunil Kumar Rai

5G Network in India : जल्द शुरू होंगी 5G सेवाएं, पीएम मोदी बोले – गांवों से गुजरेगा डिजिटल इंडिया का सपना, जानें सरकार का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम

Sunil Kumar Rai

भूजल सप्ताह : लोगों को जल बचाने के लिए ऐसे प्रेरित करेगा प्रशासन, एक हफ्ते चलेगा अभियान

Abhishek Kumar Rai

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

एक्शन : देवरिया में आवास योजना में पिछड़े सभी बीडीओ का रुकेगा वेतन, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!