खबरेंदेवरिया

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम

Deoria news : देवरिया में हुए एक दुखद सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। इससे घर में मातम मच गया। पूरा गांव इस दुखद घटना से गमगीन है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने टक्कर मारने वाले चालक और बोलेरो वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बिजली विभाग में कार्यरत थे
घटना बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट के पास हुई। जानकारी के मुताबिक सोनूघाट के बनियापुर के रहने वाले ओमप्रकाश यादव (65 वर्ष) बहराइच में बिजली विभाग में संविदा कर्मी के पद से रिटायर होकर घर आए थे। उनका बेटा अजीत सिंह यादव डब्लू (25 वर्ष) देवरिया के ही उसरा बाजार में संविदा पर बिजली विभाग में कार्यरत था।

टक्कर मार दी
बुधवार की शाम पिता और पुत्र दोनों स्कूटी से बाजार करने सोनूघाट चौराहे पर गए थे। देर शाम को दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देवरिया सलेमपुर मार्ग पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी और उन्हें रौंद दिया। चश्मदीदों ने बताया कि रोड क्रॉस करते वक्त यह हादसा हुआ।

मृत घोषित किया
बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में बिहार से देवरिया की तरफ आ रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदमे में परिजन
जैसे ही इस दुखद हादसे की खबर गांव में पहुंची, परिवार और गांव गमगीन हो गया। करीबी और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बधा रहे हैं। एक साथ दो मौतों से हर कोई सदमे में है। अजीत सिंह यादव की पत्नी फूलमती देवी और बड़ी बेटी सोहना का रो रो कर बुरा हाल है। अजीत के तीन बच्चे हैं।

Related posts

इस वर्ष 62000 मार्गों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : लक्ष्य हासिल करने के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

UP Elections 2022 : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सरकारी नौकरी में 40 फीसदी महिलाओं की होगी भर्ती, बस में फ्री यात्रा करेंगी नारी शक्ति

Sunil Kumar Rai

Amar Jawan Jyoti : 50 साल बाद बदला अमर जवान ज्योति का पता, अब इस स्थान पर जलेगी लौ

Harindra Kumar Rai

यूपी के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाएगी योगी सरकार : 23 लाख से अधिक कृषकों की समस्या हुई हल

Abhishek Kumar Rai

आजमगढ़ : जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, आजम खान की जल्द रिहाई का जताया भरोसा, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने किया शिक्षकों का सम्मान : अध्यक्ष अतुल बरनवाल और सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने गुरुजनों का जताया आभार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!