उत्तर प्रदेशखबरें

UP Board Result 2022 :  लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education) से जुड़ी बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड (UP Board) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 18 जून को घोषित किए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस सत्र में करीब 52 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बीते दिनों रिजल्ट जारी करने के लिए आदेशित किया था।

यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा हाई स्कूल इंटरमीडिएट के छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 18 जून को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी होगा। हाई स्कूल का परिणाम दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4:00 बजे सार्वजनिक होगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upresults.nic.in/ पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

48 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

बताते चलें कि इस बार कुल 48 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के हैं। हालांकि इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन परीक्षा में सिर्फ 48 लाख ही शामिल हुए।

इतने छात्र हैं

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में करीब 48 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। इनमें से 27.8 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 24.1 लाख छात्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजकर बजकर 15 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चली थी। इन दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 48 लाख छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

UP Election 2022 : 59 विधानसभा सीट के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, चुनाव आयोग ने लगाए ये प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai

Khadi Mahotsav 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने चलाया चरखा, कहा- पहले यह आजादी का प्रतीक था, अब आत्म निर्भर भारत का ब्राण्ड है

Harindra Kumar Rai

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया का फर्जी इंस्पेक्टर : होमगार्ड्स में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों को बुलाता दूसरे जिले, फिर गैंग होता था एक्टिव…

Satyendra Kr Vishwakarma

Nagar Panchayat Election : भाजपा की बूथ विजय यात्रा होगी ऐतिहासिक, प्रभारी बोले-विपक्षी पहले ही मान लेंगे हार

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में पारदर्शी और हल्का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्यों है खास

Shweta Sharma
error: Content is protected !!