उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबर : यूपी में पारदर्शी और हल्का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्यों है खास

-मुख्यमंत्री ने इण्डियन ऑयल के नये युग के कम्पोजिट सिलेण्डर का शुभारम्भ किया
-कम्पोजिट सिलेण्डर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा
-करीब 50 प्रतिशत हल्का, सुविधाजनक एवं जंगरोधक है
-पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता सिलेण्डर में एलपीजी देख सकेंगे

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के लोगों को खास तरह का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। यह पुराने एलपीजी सिलेंडरों से करीब 50% हल्का होगा। नया सिलेंडर पारदर्शी होगा। इससे गैस की मात्रा देखी जा सकेगी। इन सिलेंडरों को फाइबर से बनाया गया है। इसलिए इन में जंग लगने का भी सवाल नहीं है। उत्तर प्रदेश में 2 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। इसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने बनाया है।

मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अपने सरकारी आवास पर इण्डियन ऑयल के नये युग के कम्पोजिट सिलेण्डर का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस कम्पोजिट सिलेण्डर के लिए इण्डियन ऑयल को बधाई देते हुए कहा कि इस सिलेण्डर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा। लखनऊवासियों के लिए यह सिलेण्डर उपलब्ध हो चुका है। इनके अलावा गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज तथा वाराणसी में भी जनता को इस पारदर्शी फाइबर युक्त सिलेण्डर का लाभ 2 नवंबर से मिलने लगेगा।

हल्का होगा

इस अवसर पर इण्डियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेण्डर मुख्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने सीएम को बताया कि फाइबर से बना होने के कारण यह स्टील सिलेण्डर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत हल्का, सुविधाजनक एवं जंगरोधक है। पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता सिलेण्डर में एलपीजी की मात्रा देख सकेंगे। इससे उन्हें अचानक से एलपीजी खत्म होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे समय से रिफिल ऑर्डर कर सकेेंगे।

दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा

इण्डियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया, लखनऊ, वाराणसी एवं कानपुर बॉटलिंग प्लाण्ट में कम्पोजिट सिलेण्डरों का उत्पादन पूरी क्षमता से हो रहा है। यह आकर्षक फाइबर सिलेण्डर ग्राहकों को 5 एवं 10 किलोग्राम वैरिएण्ट में उपलब्ध होगा। इण्डियन कम्पोजिट सिलेण्डर इण्डियन ऑयल की एक नवीनतम एलपीजी पेशकश है, जो कि ब्लो मोल्डेड इनर लाइनर से बनी एक तीन परत निर्माण है। यह पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से कवर्ड होता है और एचडीपीई बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे मौजूद

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव वित्त एस राधा चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा इण्डियन ऑयल के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय के महाप्रबन्धक (एलपीजी) अरुण प्रसाद, मुख्य प्रबन्धक संजीव कुमार त्रिपाठी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

DEORIA : गौरी बाजार में मामूली कहासुनी में पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पीटा, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के नामावलियों के लिए कैलेंडर जारी, जानें सभी तिथियां

Abhishek Kumar Rai

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai

दुःखद : देवरिया में धान की रोपाई कर रहे 5 लोग आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे, एक की हालत गंभीर

Satyendra Kr Vishwakarma

22 लाख 23 हजार दियों की रोशनी से जगमग हुई राम की पैड़ी : अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, लेजर शो और आतिशबाजी…

Shweta Sharma

BREAKING : देवरिया में 39 हजार पेंशनर्स का आधार वेरिफिकेशन बाकी, जल्द कराएं वरना रुकेगी पेंशन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!