खबरेंदेवरिया

Deoria News : व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में प्रोत्साहन राशि के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Deoria News : जिला पंचायतीराज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन मात्र से पात्र व्यक्तियों को शौचालय की धनराशि मिल सकेगी।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लिए पात्र व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया शौचालय विहीन पात्र व्यक्तियों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए होगी। डीपीआरओ ने कहा कि लोग ऑनलाइन आवेदन अपने मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटाप, साइबर कैफे, कॉमन सर्विस सेण्टर के जरिए कर सकेंगे।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए सर्वप्रथम एसबीएम (जी) पोर्टल या वेब लिंक https://sbm.gov.in/ sbmphase2/homenew.as px पर एप्लीकेशन फार्म फॉर आई एचएचएल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। सिटीजन आवेदक द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। प्राप्त हुए लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन धनराशि की सहायता के लिए आवेदन जमा किया जा सकता है।

रेट्रोफिटिंग के लिए करें आवेदन

उन्होंने यह भी बताया कि इसके साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के पूर्व सीआरएसपी, टीएससी, एनबीए अन्तर्गत निर्मित कराये गए व्यक्तिगत शौचालयों का आवश्यकतानुसार रेट्रोफिटिंग के लिए पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी की गई है।

Related posts

BREAKING : योगी सरकार ने पुलिस के हजारों पद समाप्त किए, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, महुआडीह और बरियारपुर थाना के संबंध में दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

शासन ने Mohan Singh Setu के रिवाइज्ड बजट को दी स्वीकृति: विधायक दीपक मिश्रा शाका ने सीएम से की थी मांग

Sunil Kumar Rai

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

Shweta Sharma

मंदिरों में गूंजा जयकारा : भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग किया पूजन, महाकाल लोक कॉरिडोर उदघाटन का देखा प्रसारण

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : 105 केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद, कुछ सेंटर पर अफसर गायब रहे, कुछ पर नहीं पहुंचे किसान

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!