खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : सेमरौना पंचायत भवन का नक्शा बदलने वाले अवर अभियंता पर हुई कार्रवाई, डीएम ने लिया एक्शन

Deoria News : अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड देवरिया अबरार अहमद ने बताया कि रुद्रपुर ब्लॉक के सेमरौना में पंचायत भवन के नक्शे में परिवर्तन करने वाले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता तेज बहादुर पासवान को कार्यालय अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड देवरिया से संबद्ध कर दिया गया है।

4 कमरे कर दिए
सम्बद्ध रहकर अवर अभियंता प्रगति रिपोर्ट तैयार करेंगे और प्रगति की मॉनिटरिंग करेंगे। उल्लेखनीय है कि सेमरौना ग्राम पंचायत भवन की जांच रिपोर्ट में अवर अभियंता तेजबहादुर पासवान को बिना किसी अधिकार के पंचायत भवन के नक्शे में पूर्व स्वीकृत 8 कमरों को घटाकर 4 कमरे करने के मामले में दोषी ठहराया गया है।

अनुशंसा की है
जिलाधिकारी ने अवर अभियंता के विरुद्ध पंचायत सचिवालय और अंत्येष्टि स्थल में घटिया गुणवत्ता का कार्य करने के लिए कड़े अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। उक्त संबद्धिकरण उसी दिशा में उठाया गया कदम है।

Related posts

Antyodaya Diwas 2022 : देवरिया भाजपा देहात मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : 29 सितंबर को देवरिया दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चौथी बार तय हुआ कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी तिरंगा यात्रा, पुलिस भाइयों को बाधेंगी राखी, बैठक कर बनी योजना

Shweta Sharma

मौका : यूपी के 100 ब्लॉक में रोजगार देगी सरकार, देवरिया के युवाओं को मिलेगा अवसर, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : चार करोड़ की लागत से बदलेगी खुखुंदू और पावानगर के जैन मंदिरों की सुरत, बनेंगे पर्यटन के प्रमुख केंद्र

Rajeev Singh

एक विवाह ऐसा भी : मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, गौरी बाजार पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!