खबरेंशिक्षा

मौका : आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इच्छुक छात्र तुरंत करें आवेदन

New Delhi : भारतीय जन संचार संस्थान (Indian Institute of Mass Communication – IIMC) में पांच पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आयोजित इस प्रकिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून, 2022 है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency – NTA) कराएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

आईआईएमसी में इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test – CUET PG) 2022 के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ‘सीयूईटी पीजी’ परीक्षा देनी होगी। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा।

अलग से परीक्षा होगी

उड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में डिप्लोमा कोर्स करने के लिए अलग से परीक्षा का आयोजन आईआईएमसी कराएगी। जिसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट www.iimc.gov.in पर जल्द ही जारी किए जाएंगे।

ये हैं अर्ह

आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) एवं प्रवेश प्रभारी प्रो. गोविंद सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे आईआईएमसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। चयन होने पर ऐसे विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2022 तक अपनी प्रोविजनल मार्कशीट या सर्टिफिकेट की मूल प्रति जमा करानी होगी। इन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा होने पर केवल तभी डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा, जब आईआईएमसी के कार्यालय में सत्यापन के लिए वे मूल डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

इन नंबरों पर करें कॉल

प्रो. सिंह के अनुसार किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अकादमिक विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9818005590 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी व्हाट्सएप के जरिए जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9871182276 पर संदेश भेज सकते हैं।

Related posts

मौका : यूपी के 100 ब्लॉक में रोजगार देगी सरकार, देवरिया के युवाओं को मिलेगा अवसर, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन : पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली, ना जगह तय ना ठेकेदार का पता

Abhishek Kumar Rai

जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया हमारे लिए घर के आंगन जैसा : जीआईसी में बोले मुख्यमंत्री योगी, बैतालपुर चीनी मिल पर दिया बड़ा बयान

Abhishek Kumar Rai

स्वनिधि से समृद्धि योजना : डीएम ने किया विशेष कैंप का शुभारंभ, देवरिया के 6000 स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!