उत्तर प्रदेशखबरें

कैबिनेट का फैसला : मेडल विजेताओं को राजपत्रित पदों पर मिलेगी नियुक्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Uttar Pradesh : खेलों को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को कैबिनेट (UP Cabinet) की बैठक में अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के मूल निवासी पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पत्र विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

इस नियमावली के लागू होने के बाद खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले यूपी के खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधे नियुक्ति मिल सकेगी। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनको खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मंजूरी मिली

साथ ही कैबिनेट ने भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ को भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश 2021 के प्रतिस्थानी विधेयक के प्रारूप को मंजूरी मिल गई है। राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में इसे प्रस्तुत किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण करेगा रखरखाव

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के छोटे हवाई अड्डों का विकास, संचालन एवं प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के माध्यम से कराए जाने के प्रस्तावित ऑपरेशन मैनेजमेंट एग्रीमेंट पर सहमति दे दी है। इस फैसले से छोटे जिलों में बने या बन रहे हवाई अड्डों का रखरखाव बेहतर ढंग से हो सकेगा।

महाधिवक्ता नियुक्त हुए

मंत्री परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Related posts

पहल : अपने कर्मचारियों को ईएमआई पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराएगी ये राज्य सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया : गौरी बाजार का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें चयन का आधार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शरद मेला 2023 का आरम्भ : महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनी योजना, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने संचारी रोगों से बचाव के बताए उपाय, निवासियों से की अपील, अफसरों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश में ‘ई-पड़ताल’ से होगी फसलों की देखभाल : सभी जिलों में होगा अपनी तरह का खास डिजिटल क्रॉप सर्वे

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून-व्यवस्था : 2 करोड़ से अधिक संदिग्धों की ली गयी तलाशी, 38 लाख से…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!