खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा का तबादला, संकल्प शर्मा बने नए पुलिस अधीक्षक

Deoria News : उत्तर प्रदेश शासन ने 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें देवरिया के पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। उनके बदले कानपुर नगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को देवरिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक संजय सिंघल की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक –

वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग से संबद्ध कर दिया गया है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को वाराणसी भेजा गया है।

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को प्रमोट कर बुलंदशहर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अंबेडकरनगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी को रायबरेली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

कानपुर आउटर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अंबेडकर नगर में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्मिक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध तेज स्वरूप सिंह को कानपुर आफ्टर का एसपी नियुक्त किया गया है।

देवरिया के पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा को पीएसी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है

उनके बदले संकल्प शर्मा को कानपुर नगर से देवरिया का एसपी बनाकर भेजा गया है।

शुभम पटेल को अलीगढ़ ग्रामीण से हटाकर हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अशोक कुमार राय को मैनपुरी से हटाते हुए लखनऊ महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

कमलेश दीक्षित को हमीरपुर से हटाकर मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन सभी से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत कराने के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति योजना : सरकार पढ़ाई के लिए दे रही लाखों रुपये, 11 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : रामपुर कारखाना में मनबढ़ युवक ने तमंचा दिखाकर डांसर को पीटा, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

पूर्वांचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और कोविड प्रबन्धन की समीक्षा की, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात

Abhishek Kumar Rai

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में माओवादियों के गढ़ पर कब्जा कर कैंप बनाया, सिर्फ 39 जिलों तक सिमटा माओवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!